फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP handed over responsibilities to the officials of teachers assembly

Agra News: सपा ने शिक्षक सभा के पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 10 Dec 2023 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
SP handed over responsibilities to the officials of teachers assembly
सपा ने शिक्षक सभा के पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

- राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में हुआ मनोनयन पत्रों का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। समाजवादी शिक्षक सभा के मनोनीत पदाधिकारियों को रविवार को सपा कार्यालय पर मनोनयन पत्र वितरित करते हुए जिम्मेदारियां दी गईं। सपा कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर यादव, प्रांतीय सचिव इंद्रवीर सिंह यादव, बृजेश वर्मा, उदयवीर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने मनोनयन पत्र वितरित किए।
राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर ने कहा कि सभी पदाधिकारी मेहनत के साथ शिक्षकों को पार्टी से जोड़ें। गांव-गांव छात्रों की मदद से पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। प्रेमसागर यादव ने कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी युवक और युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। इंद्रवीर सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसके अनुसार कार्य करें।
विज्ञापन

बृजेश वर्मा ने कहा कि शिक्षक और युवा पार्टी के मुख्य सहयोगी हैं ये सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा में प्रेसागर यादव को जिला अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह शाक्य को जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार को जिला महामंत्री, शिववीर सिंह को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई। ज्ञान सिंह आर्य, ज्ञान सिंह शाक्य, रामविलास सिंह को संरक्षक, सर्वेश यादव, राजकुमार सिंह, विनय यादव, श्याम किशोर शाक्य, वीरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, शैलेंद्र सिंह चौहान, मनोज कुमार को जिला सचिव, सुखवीर सिंह मीडिया प्रभारी, योगेश यादव, राजीव श्रीवास्तव, राहुल देव कठेरिया, सैफ अली को जिला कार्यकारिणी में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed