{"_id":"614e0f478ebc3efb95209e34","slug":"sp-gave-information-to-the-press-conference-beaver-police-took-action-mainpuri-news-agr508844690","type":"story","status":"publish","title_hn":"-एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, बेवर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, बेवर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
बेवर में पुलिस हिरासत में बाइक चोरी के आरोपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बेवर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक सहित पांच वाहन बरामद हुए। इसके अलावा तमंचा और कारतूस भी मिले। शुक्रवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
थाना बेवर पुलिस ने बृहस्पतिवार जीटी रोड मोड़ सराय मद्दू के पास दो वाहन चोरों को चोरी के पांच वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के संबंध में शुक्रवार को एएसपी मधुवन कुमार ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम टीम के साथ सराय मद्दू जीटी रोड मोड के पास पहुंचे।
वहां मौजूद दो संदिग्ध युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक, दो स्कूटी बरामद कीं। पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम शिवम उर्फ शिवा निवासी धूमसपुर और गौतम सिंह निवासी हुसैनपुर बताया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान ममतेश सिंह निवासी नगला देवी और जनवेद उर्फ देवा निवासी बमियां वहां से भाग गए। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। वाहन चोर गैंग के रूप में वाहन चोर वारदात अंजाम देते आ रहे थे। पुलिस जल्द ही भागे हुए अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।