{"_id":"60b23eef8ebc3e3ba206808b","slug":"sp-candidate-declared-jagir-block-pramukh-candidate-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: जागीर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी घोषित, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: जागीर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी घोषित, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मंथन
Sat, 29 May 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 06:49 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जागीर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आशुतोष यादव बिल्लू को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अन्य ब्लॉकों के लिए भी सपा दो-तीन दिन में प्रत्याशी घोषित करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
सपा का झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के बाद सपा और भाजपा में ब्लॉक प्रमुखों सहित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की होड़ लगी है। सपा और भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख सहित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों से आवेदन मांगे हैं। सपा में ब्लॉक प्रमुख जागीर के लिए केवल एक आवेदन होने से शनिवार को सपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष उर्फ बिल्लू यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले कार्यकाल में सपा से ब्लॉक प्रमुख रहीं ऊषा यादव ने कार्यकाल के अंतिम समय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। ऊषा यादव के पति संजय यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के भाई हैं। सपा ने एक बार फिर आशुतोष यादव पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव में मिली थी हार
बीते कार्यकाल में महिला सीट होने पर सपा ने आशुतोष यादव की पत्नी रजनीश कुमारी को प्रत्याशी बनाया था। अन्य किसी बीडीसी सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर रजनीश कुमारी को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया था। बाद में रजनीश कुमारी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में उनको हार का सामना करना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ऊषा यादव ब्लॉक प्रमुख बनीं।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केवल एक आवेदन आने पर सपा ने जागीर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आशुतोष यादव बिल्लू को प्रत्याशी बनाया है। अन्य ब्लॉकों में किए गए आवेदनों पर पार्टी विचार कर रही है। दो तीन दिन में शेष प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नामों पर विचार करके हाईकमान शीघ्र प्रत्याशी घोषित करेगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।