फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soronji tirthsthal

सोरोंजी के तीर्थस्थल की घोषणा होते ही जश्न में डूबे लोग, बांटी मिठाइयां

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
soronji tirthsthal
कासगंज सोरों जी की हरि की पौड़ी। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी(कासगंज)। सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट पर सोरोंजी सूकरक्षेत्र को तीर्थस्थल बनाने की घोषणा जैसे ही आई लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जगह जगह मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी चलाई गई। लोगों ने सीएम योगी आभार व्यक्त किया। लोग बोले वर्षों पुरानी मांग अब मुख्यमंत्री ने पूरी की है। सोरों के लोग हमेशा मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। लोगों ने अमर उजाला के अभियान की भी सराहना की।
विज्ञापन

- सोरोंजी एक पौराणिक तीर्थ है। अमर उजाला ने तीर्थ के पौराणिक स्थलों के महत्व को सिलसिलेवार प्रकाशित कर शासन तक तीर्थ के हक की आवाज पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने तीर्थस्थल की घोषणा करके तीर्थनगरी के लोगों का दिल जीता। -डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, प्रोफेसर केए पीजी कॉलेज
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने 2018 में एटा में की गई अपनी घोषणा को आज अमली जामा पहनाया। हरि की पौड़ी के सुंदरीकरण, लहराघाट के निर्माण, पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए 21.75 करोड़ रुपए स्वीकृत करके तीर्थ के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। अमर उजाला ने लगातार सोरों के विकास के लिए मुहिम चलाई। - मुन्नी देवी, चेयरमेन सोरों
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपावली पर्व से पहले मुख्यमंत्री ने तीर्थस्थल घोषित कर सूकरक्षेत्र वासियों को अनमोल सौगात दी है। सूकरक्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा के आंदोलन को अमर उजाला ने धार दी और हमेशा तीर्थनगरी की मांग को उठाया। यहां तक की सोरों सूकरक्षेत्र के नाम में सोरों के साथ जी लगाया जो श्रद्धालु पहले से बोलते रहे हैं। संयुक्त विकास मोर्चा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है- भूपेश शर्मा, अध्यक्ष, सूकरक्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा।
- अमर उजाला ने 2017 में तीर्थनगरी की मांग को उठाया और अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा। अब मुख्यमंत्री ने सोरोंजी को तीर्थनगरी का आधिकारिक दर्जा दिया है। यह प्रशंसनीय कार्य है- नरेश त्रिगुणायत, सेवायत वराह मंदिर
- अमर उजाला का अभियान सराहनीय रहा और मुकाम तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने तीर्थो के विकास की दिशा में एर्क औ कदम बढ़ाते हुए पौराणिक तीर्थ सूकरक्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित किया। अमर उजाला इसका सारथी बना- संजय दुबे, नगर अध्यक्ष, भाजपा।
- तीर्थस्थल घोषित होने से पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। सभी दुकानदार व्यापारी लाभान्वित होंग। - विशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
- बीजेपी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर खरा उतरते हुए सूकरक्षेत्र तीर्थ को भी पूर्ण सम्मान देकर तोर्थस्थल घोषित किया है। अमर उजाला ने इस पहल को जन जन से जोड़कर सरकार तक पहुंचाया। - डॉ. सांत्वना पाराशर, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
- अमर उजाला ने सूकरक्षेत्र के महत्व को प्रकाशित कर बड़ी सराहनीय पहल की। सीएम ने भी तीर्थवासियों की भावनाओ का सम्मान कर उचित सराहनीय निर्णय लिया। - श्रीकांत तिवारी, जिला संयोजक, नमामि गंगे
- योगी सरकार ने धर्म के प्रसार व तीर्थों के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आज सोरोंजी को तीर्थ घोषित करके बड़ा निर्णय लिया है। - सुनील तिवारी, नगर संयोजक, विहिप
- पौराणिक तीर्थ सोरों सत्युगकालीन है और तीर्थधिराज है मुख्यमंत्री ने सही निर्णय लेकर समस्त जनपद के लोगों को खुशी मनाने का अवसर प्रदान किया है। - भारत किशोर दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा
- सूकरक्षेत्र की रज रज पावन है। अमरउजाला ने इसके महत्व को समझकर लंबी पहल चलाई/ धर्म परायण मुख्यमंत्री ने इस पौराणिक तीर्थ के महत्व को समझकर सराहनीय निर्णय लिया। - रामेश्वर दयाल महेरे, अध्यक्ष, भागवत संयोजक मंडल

- यह तीर्थंनगरी 52 किमी परिधि में फैली हुई है। योगी जी के इस सराहनीय निर्णय में अमर उजाला ने महती भूमिका निभाई। नगर के साथ अब आसपास के गांव भी विकसित होंगे। - अंकुर पाराशर, कॉलोनाइजर्स

कासगंज सोरों जी को तीर्थ स्थल बनाएं जाने की घोषणा के बाद एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते स्थानीय लो?

कासगंज सोरों जी को तीर्थ स्थल बनाएं जाने की घोषणा के बाद एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते स्थानीय लो?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed