{"_id":"5f6101688ebc3e566a4ab64a","slug":"soron-fair-agra-news-agr459338690","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों तीर्थ के विकास के लिए गति पकड़ रहा पोस्टकार्ड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों तीर्थ के विकास के लिए गति पकड़ रहा पोस्टकार्ड अभियान
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में व्यापारियों को पोस्टकार्ड देते अखंड आर्यवर्त संघ के पदाधिकारी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तीर्थनगरी के विकास की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। तीर्थस्थल घोषित कर विकास कार्य कराने के लिए मांगपत्र के रूप में मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। अब तक मांगपत्र के रूप में 14,564 पोस्टकार्ड भेजे जा चुके हैं। मंगलवार को 465 व्यापारियों को पोस्टकार्ड सौंपे गए। व्यापारी पोस्टकार्ड पर सोरों को तीर्थस्थल बनाने की मांग का पत्र तैयार कर सीएम को भेजेंगे।
अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए अब तक 14564 पोस्ट कार्ड उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे जा चुके हैं। मंगलवार को मैन मार्केट में अभियान चलाया गया। यहां 465 व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पोस्टकार्ड का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री काफी समय पूर्व यहां के विकास की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं कराया गया। विधानसभा में भी यह मामला उठ चुका है। ऐसे में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सोरों को तीर्थस्थल घोषित कर शीघ्र विकास कराया जाए। पोस्टकार्ट वितरण के दौरान सीताराम तिवारी, अभय राज मिश्रा, हिमांशु चौधरी, सुखराम, पंडित कन्हैया, सचिन महेरे, हिमांशु आदि मौजूद रहे।