{"_id":"69d2cc1d944f563aa5088ea0","slug":"sonam-chahar-won-gold-and-became-the-state-boxing-champion-agra-news-c-365-1-sagr1044-107322-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोनम चाहर ने जीता सोना, बनीं स्टेट बॉक्सिंग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोनम चाहर ने जीता सोना, बनीं स्टेट बॉक्सिंग की चैंपियन
Mon, 06 Apr 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा। हापुड़ में आयोजित उत्तर प्रदेश अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आगरा की सोनम चाहर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने फाइनल में फर्रुखाबाद की अनन्या माथुर को हराकर यह खिताब जीता।
इससे पहले सेमीफाइनल में सोनम ने गाजियाबाद की गौरी को पहले ही राउंड में 58 सेकंड में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। एकतरफा मुकाबला होने पर रेफरी को मैच रोकना पड़ा था। सोनम चाहर गांव गढ़सानी की रहने वाली हैं। पिता सत्यवीर सिंह चाहर और माता प्रियंका ने बेटी को खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर ने कहा कि सोनम से आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक की उम्मीद है।