फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son picked up weapon for wheat shot father Beat up younger brother too

Mathura : अपने हिस्से के गेहूं के लिए बेटे ने उठाया हथियार, पिता को मार दी गोली; छोटे भाई को भी जमकर पीटा

Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

खेती कर रहे बेटे से अपने हिस्से के गेहूं मांगने गए पिता को नहीं पता था कि जिस बेटे को उन्होंने पाल परोसकर बड़ा किया वो ही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। बेटे ने बिना कुछ सोचे समझे पिता को गोली मार दी। गोली पिता के पैर में लगी। 
 

विज्ञापन
Son picked up weapon for wheat shot father Beat up younger brother too
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला गिरधर में बृहस्पतिवार शाम अपने हिस्से का गेहूं लेने पहुंचे पिता को बेटे ने गोली मार दी। बचाव में आए छोटे भाई को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


ये है मामला ो
थाना बलदेव के गांव नगला गिरधर निवासी महावीर पारिवारिक झगड़े के कारण छोटे बेटे राकेश व पत्नी कमलेश के साथ बलदेव में रहते हैं। बृहस्पतिवार को गांव में मकान पर अपने हिस्से के गेहूं लेने के लिए पहुंचे। बड़े बेटे हरिओम की पत्नी ने उन्हें रोकते हुए पति को बुला लिया। हरिओम ने मौके पर आकर पिता को गेहूं देने से मना कर दिया। इससे दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। आरोप है हरिओम ने पिता महावीर पर गोली चला दी, पैर में गोली लगने से वह घायल हो गये। पिता को बचाने आए छोटे बेटे राकेश को भी हरिओम ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बेटा राकेश पिता महावीर को घायल अवस्था में बलदेव थाने लाया। जहां से पुलिस ने सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेटी को बस में भूल गया पिता: दवा लेकर लौट रहा था घर, पुत्री सो गई थी...; पुलिस ने 20 घंटे में खोज निकाली
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले का जांच कर रही पुलिस 
सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार महावीर छोटे बेटे राकेश के साथ बलदेव में रहते हैं जबकि बड़ा बेटा हरिओम व रूपेश गांव में रहते हैं। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। डॉक्टर के अनुसार रिपोर्ट में गोली नहीं लगी है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  भूल या शरारत: जेठानी की वजह से खुल गया देवरानी का ऐसा राज, पति को नहीं हो रहा यकीन...; शर्म से झुक गईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed