फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son murdered mother in Kasganj took her away on pretext of making halwa brutally slit her throat

UP: कासगंज में बेटे ने किया मां का कत्ल, हलवा बनाने के बहाने से ले गया था...बेरहमी से रेत दिया गला

Tue, 25 Jun 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 02:13 PM IST
सार

कासगंज में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। वो पड़ोसी के घर में रह रही थी। बेटा आया और हलवा बनाने के बहाने से घर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Son murdered mother in Kasganj took her away on pretext of making halwa brutally slit her throat
बेटे ने किया मां का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर क्षेत्र के गांव मिढौल खुर्द में एक पुत्र ने अपनी मां की गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में उसके भाई राजेंद्र ने अपने भाई, उसके पुत्र एवं पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। अभी कुछ दिन पूर्व ही उसकी मां कृष्णा देवी दिल्ली से यहां गांव मिढौल खुर्द आई थी। यहां वह अपने बेटे मुन्नालाल के डर के कारण अपने पड़ोसी सुशील गुप्ता के घर में रह रही थीं। सोमवार की देर शाम मुन्नालाल, उसका बेटा विपिन एवं पत्नी मीना उसकी मां कृष्णा देवी को हलवा-हरीरा बनाने के बहाने से अपने घर ले गया। इसके बाद गला रेत कर मां की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर राजेंद्र सिंह ने दिल्ली से ही 112 नंबर पर कॉल करके गांव में पुलिस भेजी।
विज्ञापन


 पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने 19 जून को उसके पिता को भी गायब कर दिया है। सीओ सहावर विजय राणा ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed