फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son killed his father and burnt the dead body by wrapping it in a quilt in Mathura

मथुरा में सनसनीखेज वारदात: घर के लिए पिता की हत्या, रजाई में लाश लपेटकर लगा दी आग, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 05 Mar 2022 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

मथुरा में पिता ने मकान नहीं बेचने दिया तो बेटे ने उनकी जान ले ली। इसके बाद शव के साथ बर्बरता करते हुए रजाई में लपेटकर जला दिया। गांव नरहौली में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Son killed his father and burnt the dead body by wrapping it in a quilt in Mathura
आरोपी ने कमरे में जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहौली में बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। चारपाई पर पिता के शव को रजाई में लपेटकर आग के हवाले कर दिया। धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे के खिलाफ मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया मकान बेचने को मना करने पर बेटे ने पिता की हत्या की है।

विज्ञापन


गांव नरहौली निवासी अमृतलाल (55) पेशे से राजमिस्त्री था, लेकिन बीमारी के कारण घर में ही रहता था। करीब 12 दिन पूर्व पत्नी आशा देवी बेटी अक्कू के संग मायके खंदौली (आगरा) की पीली पोखर चली गई। पीछे पिता और बेटे विनीत उर्फ बिन्नी अकेले रहे। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी बिन्नी मकान को बेचना चाहता था, पर पिता इसका विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को चारपाई पर सोए पिता की गला घोंटकर हत्या की। उसके बाद रजाई में लपेटकर आग के हवाले कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। धुआं देखकर पड़ोसी आ गए। बाद में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी बेटे का गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के एक बेटे की हो चुकी है मौत 

पेशे से राजमिस्त्री अमृतलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अमृतलाल के पांच बेटे और बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी सरिता और अंजली का विवाह हो चुका है, जबकि तीसरे नंबर का आरोपी बिन्नी है। इसके बाद नहना था, जिसकी मौत हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अक्कू  है। बिन्नी और अक्कू अविवाहित हैं। 

मृतक के साले तुलसीदास ने बताया कि करीब चार साल पहले 100 वर्गगज का प्लॉट बिन्नी ने बेच दिया था। उसके बाद फिर यह बाकी बचे प्लॉट पर बने मकान को भी बेचना चाहता था। इसका विरोध करने पर बिन्नी ने पिता की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed