{"_id":"660a3d77c66aaaeda106c6dd","slug":"son-in-law-s-murder-by-burning-him-alive-police-arrested-wife-and-sister-in-law-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की जिंदा जलाकर हत्या: पुलिस ने पत्नी और साली गिरफ्तार, अन्य ससुराल वालों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की जिंदा जलाकर हत्या: पुलिस ने पत्नी और साली गिरफ्तार, अन्य ससुराल वालों की तलाश जारी
Mon, 01 Apr 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:22 AM IST
सार
दामाद की हत्या के मामले में पुलिस ससुराल वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बीते दिन पत्नी-साली सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे किनारे एटीवी इलाके में बीते बृहस्पतिवार दोपहर महोली गांव के विजय की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय की पत्नी पिंकी, छोटे भाई की पत्नी निशा, साला अटल उर्फ अतुल, नटवर सिंह शामिल हैं। अभी चार आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इधर, वादी पक्ष ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।
बता दें कि पप्पू निवासी ग्राम महोली, हाईवे ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह बेटे 22 वर्षीय विजय के साथ मोटर साइकिल से थाना हाईवे जा रहे थे। जैसे ही एटीवी फैक्ट्री के पास पहुंचे। वहां जाम लगा हुआ था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बेटे के ससुरालियों ने उसे बाइक से खींच लिया और सड़क किनारे ले जाकर जिंदा जला दिया था। इस घटना के विरोध में थाने के घेराव से लेकर हाईवे तक जाम हुआ था।
शनिवार को गिरफ्तारी की मांग के लिए महोली गांव में पंचायत तक हुई थी। रिफाइनरी चौराहे से आरोपियों की गिरफ्तार हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी, उमेश कुमार, एसआई राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार, रामराज पाल, कांस्टेबल दीपक कुमार, राम सिंह, सुरेश कुमार शामिल रहे।