फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law going to attend father-in-law's funeral dies, wife, child and brother-in-law injured

ससुर की अंत्येष्टि में भाग लेने जा रहे दामाद की मौत, पत्नी, बच्ची व साढू घायल

Wed, 19 Jan 2022 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law going to attend father-in-law's funeral dies, wife, child and brother-in-law injured
टूंडला। आगरा हाइवे पर असंतुलित कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में एटा के इंजीनियर युवक की मौत हो गई, वहीं परिवार की महिला व बच्ची सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मृतक युवक रिश्तेदारों संग ससुर की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने फिरोजाबाद जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एटा के बस स्टैंड के पास सराय मिश्रा स्थित जैन नगर निवासी अंकित जैन 38 पुत्र चंद्रमणि जैन नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर था। बुधवार को वह ससुर चन्द्रभान जैन, एडवोकेट निवासी कटरा फाटकान, फिरोजाबाद की मौत पर शोेक संवेदना व्यक्त करने जा रहा था। उसके साथ पत्नी रुचि जैन, बेटी व आगरा निवासी साढू़ अंकित जैन कार में सवार थे। रिश्तेदारों की ही एक अन्य कार पीछे चल रही थी। सुबह 11:30 बजे करीब कार जैसे ही टूंडला ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची तभी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों व रिश्तेदारों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने इंजीनियर अंकित जैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed