फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son became angry with his father ate poisonous substanceday before his cousin's wedding

Mathura: पिता की इस बात से नाराज हुआ बेटा, चचेरी बहन की शादी से एक दिन पहले खाया विषाक्त; मौत

Tue, 12 Mar 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 12:14 PM IST
सार

पिता से नाराज 19 वर्षीय बेटे ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उसकी चचेरी बहन की 24 घंटे बाद बारात आनी थी। ऐसे में युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया।  
 

विज्ञापन
son became angry with his father ate poisonous substanceday before his cousin's wedding
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा में गृहकलह के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल कला निवासी सचिन (19) पुत्र करन सिंह ने रविवार सुबह करीब 10 बजे घर में किसी बात पर हुई कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन को पता चला तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां सोमवार दोपहर युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सचिन महाशिवरात्रि पर गंगाजी से कावड़ लेकर आया था। थक जाने से वह दो दिन से लगातार सो रहा था। रविवार को पिता करन सिंह ने खेत पर काम करने के लिए कहा तो सचिन ने मना कर दिया। बाद में क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया गृह कलह के चलते युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं
सोमवार को मृतक सचिन के चाचा मुखत्यार सिंह की बेटी सोनिया की शादी थी। आगरा के गांव गिडोर से बरात आनी थी। मैरिज होम में तैयारियां चल रहीं थीं। सचिन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed