फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son and daughter lost thirteen years ago in Agra now found by parents

UP: बचपन में खोए भाई-बहन अनाथालय में रहकर पढ़े... पाई जॉब; माता-पिता को ढूंढकर की वीडियो कॉल तो छलकी आंखें

Wed, 27 Dec 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

आगरा से बचपन में खोए भाई-बहन अनाथालय में रहकर पढ़े। अब बड़े होकर जॉब करने लगे। अब उन्होंने माता-पिता को ढूंढकर वीडियो कॉल की तो दोनों तरफ से आंखें छलक पड़ीं। 

विज्ञापन
Son and daughter lost thirteen years ago in Agra now found by parents
बचपन की तस्वीर और अब 13 साल बाद जब मां से बात की बेटे ने.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के जगदीशपुरा थाने के पास रहने वाले भाई-बहन 13 साल पहले परिवार से बिछड़ गए थे। दोनों मेरठ में ट्रेन में मिलने के बाद अनाथालय में रहे। पढ़ लिखकर दोनों जॉब करने लगे तो उन्होंने अपने माता-पिता की तलाश शुरू कर दी। बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने पुलिस की मदद से उनके माता-पिता को खोज निकाला। मां ने बच्चों से वीडियो कॉल से बातचीत की तो उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन

संस्था ने मांगी थी पारस से मदद

बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि करीब दो माह पहले बंगलुरू का युवक और गुरुग्राम की युवती ने एक संस्था के माध्यम से उनसे मदद मांगी। बताया कि वह दोनों भाई-बहन हैं। 13 साल पहले आगरा से लापता हो गए थे। उन्हें अपने माता-पिता की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


जब वह दोनों लापता हुए तो लड़की नौ और लड़का छह साल का था। यह दोनों बाल कल्याण समिति को 2010 में मेरठ में ट्रेन में मिले थे। पारस ने बताया कि उन्होंने गुमशुदा प्रकोष्ठ के अजय कुमार से मदद ली। उन्होंने जगदीशपुरा थाने के पास किराये पर रहने वाली महिला का नाम, पता बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता से मिलने आगरा आएंगे

पुलिस की मदद से उन्होंने महिला को खोज निकाला। इसके बाद उसके बेटे-बेटी से वीडियो कॉल से बात कराई तो मां फूट-फूटकर रोने लगी। मां ने बताया कि वह बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर अपने साथ रखती थी। उसे उम्मीद थी कि एक दिन दोनों घर लौटेंगे। पारस ने बताया कि दोनों माता-पिता से मिलने आगरा आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed