फिरोजाबाद: बेटे-बहू ने मां को पटक कर मार डाला, वारदात के बाद दोनों फरार
मृतका के बड़े बेटे ने मां की हत्या के आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बा में नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में मामूली विवाद में बेटे-बहू ने अपनी ही मां को जमीन पर पटककर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में महिला के बड़े बेटे ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव हरगनपुर निवासी चंद्रवती (70) पत्नी स्व. वीर सहाय अपने तीसरे नंबर के बेटे जगत सिंह के परिवार के साथ रहती थी। चंद्रवती का बड़ा बेटा श्यामसुंदर फिरोजाबाद और अन्य तीन बेटे रामसुंदर, जगत सिंह उर्फ गुलजारी और रामलखन गांव में ही अलग-अलग मकानों में रहते हैं। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर तीसरे नंबर के बेटे जगत सिंह और उसकी पत्नी वीनेश से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जगत और वीनेश ने चंद्रवती को जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद आरोपी जगत सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया।
इधर, घटना की जानकारी पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चंद्रवती के बडे़ बेटे श्याम सुंदर ने छोटे भाई जगत सिंह और उसकी पत्नी वीनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की तहरीर दी है। सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह न कहा कि बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी जगत सिंह और उसकी बहू वीनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
;ये भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मनमानी: कोरोना मरीज से वसूले 9.6 लाख रुपये, डीएम ने रवि हॉस्पिटल को किया डिबार
ये भी पढ़ें- आपदा में नकली का कारोबार जोरों पर: आगरा पुलिस ने नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार