फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sold the land of a woman resident of Nagla Pajaba by forgery

फर्जीवाड़ा कर नगला पजाबा निवासी महिला की जमीन बेची

Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sold the land of a woman resident of Nagla Pajaba by forgery
मैनपुरी। शहर के नगला पजाबा निवासी एक महिला की जमीन को कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी मिथलेश देवी ने 15 जून 2004 को एक जमीन सावित्री देवी और रुक्मिणी निवासी कारीखेड़ा शिकोहाबाद फिरोजाबाद से खरीदी थी। इस जमीन की बाउंड्री कराकर एक कमरा भी बनवा लिया था। इसी जमीन के पास ही गांव के मनफूल की जमीन है। फर्जीवाड़ा करके उसने अपने हिस्से की जमीन के साथ ही मिथलेशदेवी की जमीन का बैनामा भी अपनी पत्नी रामश्री के नाम पर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मनफूल, रामश्री दो अज्ञात लोगों के साथ उनकी जगह पर पहुंचे। कमरे में रह रहे युवक को वहां से निकल जाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने नामजद दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed