फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solar Panels Installed, But 1,841 PM Surya Ghar Cases Stuck in Files

पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा पेंच: 1841 फाइलों पर लगा ब्रेक,  वेंडर्स की लापरवाही पड़ रही भारी

Thu, 10 Sep 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 10:12 AM IST
सार

आगरा में पीएम सूर्य घर योजना के 1841 मामले वेंडर्स की तकनीकी खामियों और दस्तावेजी लापरवाही के चलते टोरंट पावर में लंबित हैं। कहीं सोलर प्लांट पर योजना का लोगो नहीं है तो कहीं जेसीआर जमा नहीं हुई; यूपी नेडा ने वेंडर्स को 15 दिन में निस्तारण का अल्टीमेटम दिया है।
 

विज्ञापन
Solar Panels Installed, But 1,841 PM Surya Ghar Cases Stuck in Files
पीएम सूर्य घर योजना - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में वेंडर्स की भारी लापरवाही सामने आई है। छत पर तने कुछ सोलर प्लांट पर योजना का अनिवार्य लोगो नहीं लगा है तो कई जगह संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) जमा नहीं की गई है। ऐसे में 1841 सूर्य घर फाइलों में उलझे पड़े हैं।
विज्ञापन


टोरंट पावर में पीएम सूर्य घर के करीब 2913 मामले लंबित हैं। जिसमें से सोलर प्लांट वेंडर्स की लेटलतीफी और कागजात में कमियों की वजह से 1841 आवेदकों की फाइलें मंजूर नहीं हो सकीं। इससे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। यूपी नेडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पंजीकृत वेंडर्स को 15 दिन के भीतर इन मामलों को निस्तारित करने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन


योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। पैनल लगने के बाद टोरंट पावर की टीम निरीक्षण करती है, जिसके बाद ही सब्सिडी व अन्य लाभ का रास्ता साफ होता है। टोरंट पावर के सहायक महाप्रबंधक से यूपी नेडा को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, वेंडर्स के स्तर पर 1841 मामलों में तकनीकी खामियां और लापरवाही मिली है। कहीं सोलर प्लांट पर पीएम सूर्य घर का अनिवार्य लोगो नहीं लगा है, तो कहीं संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) ही विभाग में जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी प्रेमचंद्र ने सभी पंजीकृत वेंडर्स को पत्र जारी कर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वेंडर्स अपने स्तर पर लंबित सभी 1841 प्रकरणों को 15 दिन के भीतर हर हाल में निस्तारित करें।

वेंडर्स के स्तर पर अटके मामलों का गणित
क्रम संख्या वर्तमान स्थिति                         लंबित मामलों की संख्या
1- सुधार/रिडीम के लिए वापस                         358

2- सोलर प्लांट पर पीएम सूर्यघर का लोगो गायब 207
3- संयुक्त कमीशनिंग रिपोर्ट (जेसीआर) जमा नहीं 747

4- मीटरिंग और इंटरकनेक्शन लागत का भुगतान लंबित 529
कुल- 1841
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed