{"_id":"5bdebf16bdec2269ba10cb39","slug":"software-engineer-husband-plotted-to-break-off-relationship-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी से नाता तोड़ने रची साजिश, प्रेमिका से कराया साइबर क्राइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी से नाता तोड़ने रची साजिश, प्रेमिका से कराया साइबर क्राइम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी से रिश्ता तोड़ने के लिए अपने प्रोफेशन का सहारा लिया। लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स से बच नहीं सका। उसकी सारी चालें पकड़ में आ गईं। अब पुलिस जल्दी ही साफ्टवेयर इंजीनियर पति के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर मुकदमा लिखेगी।
विज्ञापन
साफ्टवेयर इंजीनियर पति ने पत्नी से नाता तोड़ने के लिए साजिश की। वह अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था। उसकी प्रेमिका ने फर्जी आईडी बनाई। प्रेमी की पत्नी के बारे में गलत मैसेज भेजकर बदनाम कर दिया। ससुराल में लड़का बनकर कॉल भी किए। साइबर सेल की जांच में हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
युवती ट्रांस यमुना कालोनी की रहने वाली है। वह बीटेक है। सात महीने पहले उसकी शादी फिरोजाबाद निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी। पीड़िता कई महीने से मायके में रह रही है। आरोप है कि पति ने चरित्र पर शक जताया। ससुराली भी यही मानते थे। शादी से पहले उसके अफेयर की बात करने लगे।
विज्ञापन
उसने साइबर सेल में शिकायत की। इसमें पता चला कि साजिश पति और उसकी प्रेमिका ने की थी। युवती के पति की फेसबुक आईडी पर प्रेमिका मैसेज करती थी। पति से कहा कि युवती शादी के लिए उससे मिली थी। उसे भूल जाए। पति उस पर शक जताने लगा।
आईडी पर लगातार मैसेज आ रहे थे। पति ने घरवालों को भी बता दिया। मगर, बात नहीं बन सकी। इस पर ससुराल में फोन भी आने लगे। फोन भी प्रेमिका लड़के की आवाज में करती थी। इस पर हर कोई युवती को ही गलत मानने लगा। युवक की प्रेमिका दिल्ली में साथ काम करती है। अब साइबर सेल ने जांच रिपोर्ट थाने पर भेज दी है। इसमें जल्द ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।