फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social worker reward of one lakh to hyderabad police for encounter

हैदराबाद पुलिस को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान, समाजसेवी ने कहा- यूपी में भी हो ऐसी कार्रवाई

Sun, 08 Dec 2019 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
social worker reward of one lakh to hyderabad police for encounter
शांति मांगलिक अस्पताल के चेयरमैन सतीश मांगलिक व अऩ्य लोग - फोटो : अमर उजाला
महिला पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने के चारों आरोपियों का एनकाउंटर करने वाली हैदराबाद पुलिस को लोग सलाम कर रहे हैं। आगरा के लोगों का कहना है कि हैदराबाद पुलिस ने रास्ता दिखाया है कि दरिंदों का यही अंजाम होना चाहिए। 
विज्ञापन


शहर के शांति मांगलिक अस्पताल के चेयरमैन सतीश मांगलिक ने तो हैदराबाद पुलिस को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने साहसिक कार्य किया है। इससे पूरे देश में सकारात्मक संदेश गया है। सभी लोग पुलिस का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


समाजसेवी सतीश मांगलिक ने बताया कि इनाम की धनराशि भेजने के लिए वो हैदराबाद पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। मांगलिक ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे लग रहा है कि अपराधी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ है कि जब दरिंदगी करने वाले त्वरित सजा मिली है। वहशी और दरिंदों के लिए इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी दुष्कर्म के मामलों में इस तरह के एनकाउंटर की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed