फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social organization staged a sit-in protest against death due to dengue-viral clashes between SP MLC and city magistrate

फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल के कारण मौतों के विरोध में सामाजिक संगठनों ने दिया धरना, सपा एमएलसी व नगर मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक

Thu, 30 Sep 2021 10:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 10:35 PM IST
सार

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चाणक्य फाउंडेशन के अखिलेश शर्मा ने कहा कि डेंगू और वायरल से पीड़ित बच्चों को सौ शैय्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा अच्छा उपचार कराया जाय।

विज्ञापन
Social organization staged a sit-in protest against death due to dengue-viral clashes between SP MLC and city magistrate
सपा एमएलसी व नगर मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से मौत के विरोध में कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा, नौजवान समाज सेवा सोसाइटी, सामाजिक परिवर्तन दल एवं चाणक्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गांधी पार्क में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के बीच बहस हुई। बाद में नगर मजिस्ट्रेट लौट गए।

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चाणक्य फाउंडेशन के अखिलेश शर्मा ने कहा कि डेंगू और वायरल से पीड़ित बच्चों को सौ शैय्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा अच्छा उपचार कराया जाय। डेंगू और वायरल से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि और बुखार पीड़ितों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाय। निजी चिकित्सकों पर कार्रवाई को वापस लिया जाय। धरने का समर्थन करने के लिए सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव भी गांधी पार्क पहुंचे। 
विज्ञापन


दोपहर में धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार से सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव की बहस हो गई। नगर मजिस्ट्रेट ने धरना खत्म करने की चेतावनी तक दे डाली। हालांकि, धरना देर शाम तक चलता रहा। शाम को धरनास्थल पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समझाकर कहा कि बीमारों को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। यदि कोई बच्चा भर्ती नहीं किया जा रहा हो तो सूचना दें। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धरनास्थल पर श्रमिक नेता रामदास मानव, सिराज अली, उदयवीर सिंह, विनय वाल्मीकि, प्रवीण उमराय, नरेंद्र, राकेश शर्मा, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने कहा कि मैं धरनास्थल पर गया था। सपा एमएलसी से हमेशा मास्क लगाए मुलाकात हुई है। बिना मास्क के होने के कारण पहचान नहीं पाने पर बहस हो गई थी। धरना दे रहे लोगों को समझाया था कि बीमार बच्चों को भर्ती कराएंगे।


नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार श्रमिक नेता रामदास मानव को हड़का रहे थे। धरने पर बुखार से मृत बच्चों के परिजन बैठे थे। नगर मजिस्ट्रेट ने दो मिनट में सही करने की कहकर धमकाया। जब मैंने हस्तक्षेप किया तो वह कहने लगे कि मैं पहचान नहीं पाया। नगर मजिस्ट्रेट का यह तानाशाही रवैया गलत है।- डॉ. दिलीप यादव, सपा एमएलसी, फिरोजाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed