फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social Media Challenge In front of Journalist

पत्रकारों के समक्ष सोशल मीडिया बन रहा चुनौती

Mon, 01 Jun 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Social Media Challenge In front of Journalist
होटल जेपी पैलेस में रविवार को हिंदी पत्रकारिता के 190वें वर्ष में
विज्ञापन
प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता काफी पिछड़ती जा रही है। इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अंग्रेजी पत्रकारिता से मुकाबला किया जा सके। उन्होंने पत्रकारों को प्रदेश सरकार की तरफ से दुर्घटना बीमा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
केंद्र सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह ने ‘हिंदी पत्रकारिता: भूत, वर्तमान एवं भविष्य’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के सामने आगरा में हाईटेक प्रेस क्लब स्थापित कराने की मांग रखी। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव व अजय उपाध्याय, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी ने भी विचार रखे। इसके बाद प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने उपजा की ओर से कई पत्रकारों को दुर्घटना बीमा पालिसी दी। समाजसेवी डीके जोशी, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, डा. पार्थसारथी शर्मा एवं डीडी सिंघल को उपजा का मानद सदस्य मनोनीत किया गया। विधायक छोटेलाल वर्मा, उपजा के प्रदेश सचिव अशोक अग्निहोत्री, डा. रंजना बंसल, राकेश चौहान, अभिनव जैन आदि मौजूद रहे। संचालन आयोजन सचिव विवेक कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed