फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake In Quarantine Center Agra Update News

अव्यवस्थाः क्वारंटीन सेंटर में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी, चिकित्सक लापता

Thu, 23 Apr 2020 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Snake In Quarantine Center Agra Update News
क्वारंटीन सेंटर में सांप - फोटो : अमर उजाला
हेरीटेज इंस्टीट्यूट, बरौली अहीर, समय : दोपहर एक बजे
विज्ञापन


यहां 100 लोग रखे गए हैं। कमरे के बाहर अचानक सांप दिखाई दिया तो शोर मच गया। लोग जमा हो गए। हड़कंप मच गया। वहां न कोई चिकित्सक था न ही कोई अधिकारी। लोगों ने पुलिस को फोन किया। वह भी 20 मिनट तक नहीं पहुंची। आखिर उन लोगों ने ही हिम्मत करके सांप की ओर कंकड़ फेंके, इससे वह भाग गया। इसका वीडियो भी बनाया जो वायरल हो रहा है।

एसआर हॉस्पिटल में बोले लोग, संक्रमितों के साथ क्यों रखा
पुलिस की टीम बाहर तैनात है। अंदर कोरोना संक्रमित और गैर संक्रमित दोनों हैं। गैर संक्रमितों का कहना है कि यहां जांच के लिए कोई चिकित्सक नहीं आ रहा है। 19 अप्रैल को नमूने लिए गए थे। इसमें 19 लोग निगेटिव और छह पॉजिटिव आए। निगेटिव आए लोगों को कहीं और शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। यहां लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इससे तो संक्रमण सभी में फैल जाएगा।
विज्ञापन


 

संक्रमित लगा रहे झाड़ू, धो रहे फर्श
दुलहरा में 24 लोगों को रखा गया है। यहां कोई सफाई कर्मी नहीं। क्वारंटीन में रहने वाले लोग खुद ही कमरों में फर्श की धुलाई कर रहे हैं। झाड़ू भी इन्हें खुद लगाना पड़ रहा है। कपड़े धोने की सुविधा नहीं है। खाना भी बाहर से आता है, जबकि गाइडलाइन के मुताबिक क्वारंटीन में मेस अनिवार्य है। बुधवार दोपहर तीन बजे का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा क्वारंटीन सेंटर में जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

सीकरी में दो सेंटर पर सिर्फ एक चिकित्सकीय टीम
फतेहपुर सीकरी। सीकरी इलाके के दो आइसोलेशन सेंटरो पर 60 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सेंटरों के बीच 10 किलोमीटर का फासला भी है। इसके बावजूद दोनों जगह मात्र एक चिकित्सीय टीम लगाई गई है। कौरई टोल प्लाजा के पास स्थित जेपी शर्मा डिग्री कॉलेज में स्थित आइसोलेशन सेंटर पर 25 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

वहीं दुल्हारा रोड स्थित रासा इंटरनेशनल कॉलेज में 13 संक्रमित पहले से भर्ती थे। मंगलवार को 22 और शिफ्ट किए जाने से यहां कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है। इन सभी की देखभाल और उपचार की जिम्मेदारी महज एक चिकित्सकीय टीम पर है। सीएचसी
अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार दोनों केंद्रों पर कुल 60 संक्रमित महिला-पुरूष हैं।

 

आगरा का सबसे बड़ा क्वारंटीन सेंटर तैयार
कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या के लिए क्वारंटीन सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं। आगरा का सबसे बड़ा सेंटर शारदा इंस्टीट्यूट के हिंदुस्तान कॉलेज में होगा। यहां 600 बेड हैं। डीएम ने बताया कि यहां मेस की सुविधा है। उन्होंने कहा, क्वारंटीन सेंटर्स में सुविधाओं के लिए एक टीम बनाई है, जो दो दिन में रिपोर्ट देगी।

1070 बेड के नए क्वारंटीन सेंटर
अब छह नए क्वारंटीन सेंटरों में 1070 बेड की सुविधा मिलेगी। बुधवार को हिंदुस्तान कॉलेज में 600 बेड। डीपीएस शास्त्रीपुरम में 70 बेड। लाइफलाइन स्कूल में 100 बेड। आगरा पब्लिक स्कूल में 100 बेड। गायत्री पब्लिक स्कूल में 100 बेड। जीडी गोयंका में 100 बेड।

लोगों को गद्दे तक नहीं मिल रहे

क्वारंटीन सेंटरों से फोन आ रहे हैं, लोगों को गद्दे तक नहीं मिल रहे, उन्हें बेसमेंट में रखा जा रहा है। -राम प्रताप सिंह चौहान, विधायक एत्मादपुर 

एक क्वारंटीन सेंटर से शिकायत आई है कि वहां गद्दे तक नहीं है, लोग चादर बिछाकर सो रहे हैं, प्रशासन को इससे अवगत कराया है।   -राजकुमार चाहर, सांसद फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed