फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   snake bit woman family members catches and locked in bottle after doctor asked for details

UP: डॉक्टर ने पूछा महिला को किस सांप ने काटा? जानकारी देने के लिए घरवाले 'नागराज' को कर लाए बोतल में बंद

Sat, 16 Sep 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

एक महिला अस्पताल पहुंची और डॉक्टर को  बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। डॉक्टर ने जब उससे पूछा कि किस सांप ने काटा है तो महिला के साथ आए घरवालों ने एक बोतल डॉक्टर को दिखाई, जिसमें सांप था। ये देख डॉक्टर भी हैरान रह गए...
 

विज्ञापन
snake bit woman family members catches and locked in bottle after doctor asked for details
महिला का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अजब मामला सामने आया है। बेवर के गांव बमियां निवासी एक महिला बृहस्पतिवार की रात सीएचसी पहुंची। उसने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। डॉक्टर ने कहा कि अगर सर्पदंश है, तो सांप के बारे में कोई जानकारी दो। आखिर किस तरह के सांप ने महिला को काटा है। तो परिजनों ने कहा कि उन लोगों ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया है। इसके बाद जब घरवालों ने डॉक्टर को सांप दिखाया तो पूरा स्टाफ हैरान रह गया...

विज्ञापन

यहां का है मामला 
बेवर थाना क्षेत्र के गांव बमियां निवासी सुनीता देवी बृहस्पतिवार की रात चारपाई पर लेटी थीं, तभी उन्हें किसी कीडे़ ने काट लिया। कीड़े के काटते ही उनके शरीर में जलन मचने लगी। सुनीता जाग गईं और चीखने लगीं। सुनीता की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए और उसके पास पहुंचे। महिला ने जब बताया कि उसे किसी ने काट लिया है तो घरवाले टॉर्च जलाकर इधर-उधर देखने लगे।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर सोते समय काटा 
घरवालों ने महिला की चारपाई के पास ही एक सांप के बच्चे को रेंगते हुआ देखा। इसके बाद शक यकीन में बदल गया कि सांप के बच्चे ने ही महिला को काट लिया है। तत्काल ही घरवाले महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर को पूरी घटना से अवगत कराया। 

ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद के आगे हार गया पति: शादी के 10 साल बाद कर ली आत्महत्या, पिता बोला- ये सब सहते हुए थक गया था बेटा
विज्ञापन

बोतल में बंद कर लाए सांप 
घरवालों ने जब डॉक्टर को बताया कि महिला को सांप ने काट लिया है, तो उनसे पूछा गया कि किस सांप ने काटा है। इस पर घरवालों ने कहा कि उन्होंने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया है। जब डॉक्टर ने देखा तो वो सांप का बच्चा था। डॉक्टर ने बताया कि उसे सांप ने नहीं काटा है, वो वहम का शिकार हुई है। इसके बाद भी महिला नहीं मानी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशुतोष ने महिला को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed