फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical college will be the state's first Toxicology Testing Lab

एसएन में बनेगा प्रदेश का पहला विष टेस्टिंग लैब

Sun, 05 Jun 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
SN Medical college will be the state's first Toxicology Testing Lab
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : Amar Ujala
बर्न यूनिट के बाद एक और सौगात
विज्ञापन

नई इमारत में खुलेगी लैब, उपकरणों के लिए पहली किस्त में मिले दो करोड़, खरीद शुरू
ट्रेनिंग-टीचिंग का भी मिलेगा लाभ, जहरखुरानी के मरीजों के इलाज में भी मिलेगी मदद
बर्न यूनिट के बाद एसएन मेडिकल कालेज को एक और सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही यहां विष परीक्षण लैब खुलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार से पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं। नवनिर्मित आठ मंजिला इमारत में यह लैब स्थापित होगी। इसका संचालन फोरेंसिक विभाग करेगा। इसमें हर तरह के विष की जांच हो सकेगी। लैब में विष, रक्त में इसकी मात्रा की सटीक जांच हो सकेगी, जिससे सर्पदंश एवं जहरखुरानी के मरीजों का इलाज आसान होगा। यहां हर महीने 40-50 मरीज जहरखुरानी के आते हैं। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष एवं लैब प्रभारी डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि एसएन प्रदेश में पहला मेडिकल कालेज होगा, जहां विष परीक्षण लैब होगी। मरीजों के इलाज के साथ ही मेडिकल छात्रों की टीचिंग और रनिंग प्रोग्राम में भी मदद मिलेगी। उपकरणों की खरीद शुरू हो गई है। अन्य शहरों के छात्र और जिला अस्पताल के चिकित्सक भी ट्रेनिंग पा सकेंगे। 


पुलिस के जवान भी पा सकेंगे प्रशिक्षण
पुलिस में फोरेंसिक एक्सपर्ट की कमी नहीं रहेगी। यहां पुलिस के जवान भी ट्रेनिंग पा सकेंगे। विशेषज्ञ इनको हत्या, डकैती समेत तमाम संगीन अपराधों की पड़ताल में उपयोगी बारीकियां बताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed