फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College to Get 250-Bed Advanced Children’s Hospital DPR Ready

UP: एसएन में बनेगा 250 बेड का एडवांस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, एक ही भवन में इलाज होगा, 70 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 23 Jul 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 10:01 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से 250 बेड का एडवांस बाल रोग अस्पताल बनाया जाएगा, जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। नौ मंजिला इमारत में ओपीडी, एनआईसीयू, जांच केंद्र और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समेत सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
SN Medical College to Get 250-Bed Advanced Children’s Hospital DPR Ready
एसएन मेडिकल कॉलेज के एडवांस बाल रोग अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एडवांस बाल रोग अस्पताल की डीपीआर तैयार हो गई है। अब इस अस्पताल में 250 बेड की क्षमता होगी। एक ही इमारत में इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा होगी। इसका निर्माण करीब 70 करोड़ रुपये में होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
विज्ञापन


बाल रोग विभाग में अभी हैं 120 बेड
एसएन के बाल रोग विभाग में अभी 120 बेड हैं। यहां दूसरे जिलों से भी मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बाल रोग विभाग को एडवांस बनाया जा रहा है। इसमें 250 बेड होंगे। पहले बने प्रस्ताव में 200 बेड की योजना थी। इसकी इमारत नौ मंजिला होगा। इसकी डीपीआर बन गई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसमें 50 बेड का नवजात सघन चिकित्सा कक्ष भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

अतिगंभीर मरीजों का होगा इलाज
इसमें अतिगंभीर मरीजों का इलाज होगा। ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर बनेगा, जहां खून समेत अन्य जांच के लिए पैथोलॉजी विभाग नहीं जाना पड़ेगा। इसी भवन में ओपीडी भी संचालित होगी। दवाओं के वितरण और पर्चा के लिए काउंटर भी बनेगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होगा। इस तरह से इलाज जांच और सर्जरी की सुविधा एक ही इमारत में मिल सकेगी। डीपीआर बन गई है, जल्द टेंडर होगा। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि इसमें अस्थमा रोग से पीड़ित बच्चों का भी इलाज हो सकेगा। नए अस्पताल बनने से चिकित्सकीय सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। शोध कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें -   Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed