फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn asked for samples for zenom sequence

चार जिलों से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मांगे संक्रमितों के नमूने

Sun, 11 Jul 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
sn asked for samples for zenom sequence
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज ने चार जिलों से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए संक्रमितों के नमूने मांगे हैं। इनको ताजनगरी के नमूनों के साथ केजीएमयू जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज को आठ जिलों का जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने एकत्रित करने के लिए नोडल सेंटर बनाया है। फिरोजाबाद, मथुरा, मुरादाबाद और मेरठ से 10 से अधिक संक्रमितों के नमूने मांगे हैं। दो दिन में नमूने मिलने के बाद इनको आगरा के नमूनों के साथ लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे वायरस का स्वरूप पता चल सकेगा।
विज्ञापन

डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि के बाद बढ़ाई जा रही नमूनों की संख्या
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस और सहारनपुर में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी तक आगरा समेत इन जिलों के 93 नमूने भेजे गए हैं, जिनमें से 40 की रिपोर्ट में आगरा में 10, फिरोजाबाद-हाथरस में दो-दो, मैनपुरी-सहारनपुर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed