फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smuggled foreign liquor being served in hotels and restaurants in Uttar Pradesh

UP: होटल-रेस्तरां में परोसी जा रही तस्करी की विदेशी शराब, पुलिस से बचने को अपनाते थे ये तरीका; ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 10 Jan 2025 09:27 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 10 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

शराब की खेप सोनीपत के हरियाणा से लाई जा रही थी। एसटीएफ ने कार की चेकिंग की तो देखकर चाैंक गई। पकड़ी गई विदेशी शराब की कीमत लाखों में है।

विज्ञापन
Smuggled foreign liquor being served in hotels and restaurants in Uttar Pradesh
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत (हरियाणा) से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी। इसकी बिक्री यूपी के कई शहरों के होटल-रेस्तरां में अवैध तरीके से हो रही थी। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार रात को मेरठ और दिल्ली के दो तस्करों को रामबाग के पास से कार में गिरफ्तार किया। उनसे तीन लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


कार से बरामद हुई खेप
एसटीएफ आगरा इकाई के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कार से सोनीपत के गोदामों से विदेशी शराब लेकर जाने की जानकारी पर रामबाग चाैराहे पर घेराबंदी की गई। दो कार को रोका गया। उनकी तलाशी में शराब की पेटी बरामद हुईं। इनमें 5 ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें थीं।
विज्ञापन


 

ये आरोपी पकड़े गए
आरोपियों ने अपने नाम सरसावा, थाना दौराला, मेरठ निवासी तेजेंद्र सिंह और राजनगर, पालम काॅलोनी, दिल्ली निवासी जितेंद्र प्रसाद बताए। आरोपी सोनीपत से शराब की तस्करी करते हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया गया है। तेजेंद्र डेढ़ साल से शराब की सप्लाई का काम कर रहा है। लाॅकडाउन में नाैकरी जाने पर यह काम करने लगा था।

अवैध तरीके से होती थी बिक्री
विदेशों से आने वाली शराब का प्रत्येक राज्य में कोटा निर्धारित है। शराब आने पर बार कोड लगाकर राज्य में भेजी जाती है। वहां की एक्साइज ड्यूटी के हिसाब से रेट भी तय होता है। गिरफ्तार आरोपी बिना बार कोड और एक्साइज ड्यूटी चुकाए विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे। यूपी के अलग-अलग शहरों में ले जाते थे। आरोपियों से मिली शराब फिरोजाबाद ले जाई जा रही थी। एक बोतल 4 से 5 हजार की होती है। इस पर एक्साइज डयूटी लग जाने पर 7 से 8 हजार कीमत हो जाती है। मगर, आरोपी 1 से 2 हजार का फायदा लेकर होटल और रेस्तरां में बेचा करते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed