फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart City Cameras Closed Fine Of Rs 5.60 Crore Pm Modi Will Inaugration At 26 September

लापरवाही: प्रधानमंत्री के लोकार्पण से पहले 'खुली पोल', आगरा में स्मार्ट सिटी के आधे कैमरे बंद

Wed, 15 Sep 2021 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Sep 2021 10:47 AM IST
सार

26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से करेंगे 282.65 करोड़ रुपये के कमांड सेंटर का लोकार्पण, लेकिन इससे पहले आधे शहर के कैमरे बंद मिले हैं। कंपनी पर 5.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Smart City Cameras Closed Fine Of Rs 5.60 Crore Pm Modi Will Inaugration At 26 September
आगरा: स्मार्ट सिटी का खराब कैमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 282.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के आधे कैमरे काम नहीं कर रहे। स्मार्ट सिटी कंपनी ने कमांड सेंटर बनाने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की लापरवाही मानते हुए कंपनी पर 5.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह सेंटर दिसंबर में गो लाइव किया गया था और अप्रैल से विधिवत संचालन होना था, लेकिन सितंबर तक कंपनी कैमरों को भी चालू नहीं कर पाई। इसी सेंटर का लोकार्पण 26 सितंबर को लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। 
विज्ञापन

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ निखिल टी फुंडे ने बताया कि कंपनी की लापरवाही पर पहले 1.90 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। बीते दिनों कमांड सेंटर की जांच कराई गई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की परफॉरमेंस 48 फीसदी रही है। पैनिक बटन, सिग्नल सिस्टम और ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिस्टम भी ठीक से काम नहीं कर रहे। कंपनी के नियमों के मुताबिक कमांड सेंटर की व्यवस्थाएं 95 फीसदी तक सही होनी चाहिए। अगर कैमरा खराब है तो 4 घंटे में ठीक होना चाहिए। इसी लापरवाही के कारण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. पर 5.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब तक सभी कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होंगी तब तक ऑपरेशंस के लिए भीनिलंबित किया गया है।
विज्ञापन


1170 कैमरे लगे, ट्रैफिक कंट्रोल खराब
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर में 63 चौराहों पर 1226 कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन 1170 कैमरे ही लगाए गए हैं। 43 चौराहों पर इंटेलिजेंट कैमरों से ट्रैफिक सिस्टम संचालित करने की व्यवस्था है। इस योजना का 26 को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में कैमरे मिले बंद
कमांड सेंटर से जुड़े सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन आदि की जांच कराई गई थी। कई जगह 50 प्रतिशत कैमरे बंद मिले हैं। इस पर कंपनी पर 5.60 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है। - निखिल टी फुंडे, सीईओ, स्मार्ट सिटी कंपनी

डेंगू-वायरल का प्रकोप: ब्रज में डेंगू-वायरल से सात बच्चों समेत 14 ने दम तोड़ा, फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 160

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed