{"_id":"f6b2ba968420aa7e744cc0b8315b6f80","slug":"smart-city-agra-is-lacking-in-online-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग में फिलहाल पीछे है आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग में फिलहाल पीछे है आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों में आगरा को शामिल कराने के लिए पिच तैयार है। इस पर दनादन वोटिंग के जरिए अन्य शहरों से दौड़ में आगे निकला जा सकता है। इसके लिए वोटिंग कैंप लगाने के साथ जन-जागरण किया जा रहा है। फिलहाल इंदौर और भोपाल के मुकाबले वोटिंग में आगरा काफी पीछे है।
स्मार्ट सिटी योजना के लिए पहले 20 शहरों के चयन की दौड़ शुरू हो चुकी है। आगरा ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रॉप बॉक्स रखवा दिए हैं। इसके अलावा एक वैन शहर में भ्रमण कर रही है। लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप से वोटिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद अपेक्षित सहभागिता नजर नहीं आ रही है। अब तक सिर्फ 6,500 ऑनलाइन वोट ही पड़ पाएं हैं। स्मार्ट सिटी के लिए शहर का प्रस्ताव तैयार कर रही कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर के प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय पटेल का कहना है कि हर रोज हजारों की संख्या में ऑनलाइन वोटिंग करनी होगी, तभी इंदौर और भोपाल के बराबर आ पाएंगे। ऑनलाइन वोटिंग के लिए लोगों के पास अभी 10 दिन का और समय है।
बिल्डर्स के साथ मंथन आज
स्मार्ट सिटी के तहत अपने शहर में क्या सुविधाएं हों, कौन से विकास कार्य प्राथमिकता पर हों आदि बिंदुओं पर मंगलवार (आज) दोपहर तीन बजे से शहर के बिल्डर्स अमर उजाला कार्यालय में चर्चा करेंगे। स्मार्ट सिटी के लिए वे अपने सुझाव साझा करेंगे। इस दौरान कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वे स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव की बारीकियों पर प्रकाश डालेंगे। सिटी रेडिको के अध्यक्ष केसी जैन और क्रेडाई आगरा चैप्टर के अध्यक्ष संतोष कटारा ने स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विकास को लेकर कुछ प्रस्ताव तैयार किए हैं। बैठक के दौरान इन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कंप्यूटर केंद्र खुलेगा
कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में टॉप 20 शहरों की दौड़ में आगरा को शामिल करने के लिए मंगलवार को कंप्यूटर केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। कॉलेज के विद्यार्थियों से आनलाइन वोटिंग कराई जाएगी, उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।