फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sleeper bus rammed into sand laden truck on expressway three including driver killed 87 injured

UP News: एक्सप्रेस-वे पर बालू लदे ट्रक में घुसी स्लीपर बस, चालक समेत तीन की मौत; 90 घायल

Thu, 25 Jul 2024 05:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

एक्सप्रेस-वे पर बालू से लदे ट्रक में स्लीपर बस टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
 

विज्ञापन
Sleeper bus rammed into sand laden truck on expressway three including driver killed 87 injured
एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे बालू से लदे हुए ट्रक से जा टकराई। यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 90 यात्री घायल हो गए। 30 यात्रियों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं शेष यात्रियों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई जनपद इटावा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 

बुधवार को बहराइच से स्लीपर कोच दिल्ली के लिए 120 यात्री को लेकर रवाना हुई। अधिकांश यात्री मजदूर वर्ग के बताए जा रहे हैं। जो परिवार व बच्चों के साथ थे। बृहस्पतिवार तड़के एक बजे करीब प्राइवेट बस जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत किमी. संख्या 59 पर पहुंची। तभी अचानक बस चालक इरफान निवासी हापुड़ को अचानक झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बालू से लदे हुए ट्रक में पीछे से तेजगति से जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों में से कुल 90 यात्री घायल हो गए। वहीं चालक इरफान, यात्री रामदेव एवं एक अन्य यात्री (अज्ञात) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद रणविजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद सुश्री विकल्प, एसडीएम सिरसागंज, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह, इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। कुछ ही देर बाद यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची दोनों ही टीमों ने तत्काल ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम ने एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल हुए 30 यात्रियों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वहीं शेष यात्रियों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई जनपद इटावा में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ ही देर बाद यूपीडा की टीम ने हाइड्रा की मदद से एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त खड़ी बस को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

 
विज्ञापन

हादसे में इन घायलों को शिकोहाबाद में कराया भर्ती
फिरोज (25), शहनाज (25) निवासीगण वीरपुर, बहराइच, सफिया (35), साहिल (06) पुत्र मोहम्मद शरीफ, आबिदा (07) पुत्री शरीफ, शहनाज अली (25) निवासीगण पयागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच, रामदेव (40) निवासी गोबा थाना रामनगर जिला बाराबंकी, हंसराज (18) पुत्र रक्षाराम निवासी पयागपुर बहराइच, सपना देवी (27) निवासी पयागपुर जिला बहराइच, उमेश गोस्वामी (27) निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, रियाज (19) निवासी कुठेना थाना रानीपुर जनपद बहराइच, राजा बाबू (19) निवासी खुटेना घोसलीपुुरवा थाना रानीपुर बहराइच, पप्पू (36), अरशद (09) पुत्र पप्पू निवासी पयागपुर साहनी, अंजू देवी (45), रामू सिंह (45) निवासीगण बेशनपुरवा थाना पयागपुर बहराइच, जवाहरलाल मौर्य (32), रामू (18) पुत्र जवाहरलाल निवासीगण सिसाना थाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, साईजहां (40) एवं आयना (18) पुत्री सलीम निवासीगण पयागपुर जिला बहराइच, किशन कुमार (31) निवासी जमुनाकला थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, मायाराम (40) निवासी पयागपुर, सुरेश (38) निवासी हरियाहर थाना पयागपुर, अनिल (21) निवासी बहराइच, अभिषेक (30) निवासी मोतवा गोपालपुर बहराइच, संतोष कुमार (36) निवासी कला भोर नगरिया थाना गोला, सत्यनारायण (24) निवासी मरदा नगर बहराइच, कृष्ण कुमार (30) निवासी लखारामपुर बहराइच, अयोध्या प्रसाद (40) निवासी लखारामपुर बहराइच एवं आकाश कुमार (22) निवासी लखारामपुर बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से फिरोज की हालत गंभीर है। वहीं आयना के अलावा सभी के फ्रैक्चर हुए हैं।

 

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ था। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद और सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed