फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin got burnt due to intense sun freckles and red spots on face Summer Skin Care tips

Summer Skin Care: तेज धूप से त्वचा झुलसी, चेहरे पर झाइयां और लाल दाने...इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 22 Apr 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में चिलचिलाती धूप से हर किसी की हालत खराब है। ऐसे में त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। 
 

विज्ञापन
Skin got burnt due to intense sun freckles and red spots on face Summer Skin Care tips
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तेज धूप और गर्मी के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है। मरीजों में सबसे ज्यादा सन बर्न, चेहरे पर झाइयां, चकत्ते और लाल दाने की दिक्कत मिल रही है। इनमें कामकाजी महिला और पुरुष और बच्चों की संख्या अधिक हैं। डायरिया और फूड पॉयजनिंग के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 319 मरीज आए। इनमें धूप से चेहरे पर झाइयां, काले धब्बे, गर्दन-हाथ और बाजू की त्वचा झुलसी मिली। पसीना अधिक आने से एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन के भी मरीज आ रहे हैं। बच्चों में घमोरियां अधिक हो रही हैं। इनमें खुजली होने से एलर्जी भी हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मरीजों को दवाएं देने के साथ ही धूप और गर्मी से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, सिर में दर्द घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शादी-समारोह में भोजन करने से फूड पॉयजनिंग के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इनको दवा देने के साथ ही गर्मी से बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather Forecast: भीषण गर्मी का यलो अलर्ट... 43 डिग्री पहुंच सकता पारा, मौसम विमाग ने दी लू की चेतावनी


 

इन बातों का रखें ख्याल
- 4-5 लीटर पानी पीएं, हाथ-पैरों को ठंडे पानी से धोएं।
- धूप में निकलने से आधा घंटे पहले सनक्रीम लगाएं।
- शराब-तंबाकू का उपयोग और धूम्रपान न करें।
- बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें।
- सलाद, रसदार फल खाएं, शिकंजी और लस्सी-छाछ पीएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed