{"_id":"61d539e913733a23d21d6ddc","slug":"skin-diseases-increased-due-to-winter-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सर्दी के चलते त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ी, लाल-सफेद चकत्ते, पपड़ी पड़ने के मरीज बढ़े, सेहत का ऐसे रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सर्दी के चलते त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ी, लाल-सफेद चकत्ते, पपड़ी पड़ने के मरीज बढ़े, सेहत का ऐसे रखें ख्याल
Wed, 05 Jan 2022 11:55 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:55 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्दी के चलते त्वचा रोग विभाग में मरीज दोगुना हो गए हैं। रोजाना 350 से 430 तक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: एसएन की ओपीडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुश्क त्वचा, सफेद-लाल चकत्ते और खुजली। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में ऐसी परेशानी के रोजाना 120 से 140 मरीज आ रहे हैं। बीते 15 दिनों के मुकाबले यह संख्या लगभग दोगुनी है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बीते 15 दिनों में औसतन रोजाना 350 से 430 मरीज रहे। इनमें करीब 40 फीसदी मरीजों में सर्दी से परेशानी मिल रही हैं। ठंड के कारण लोग बेहद कम पानी पी रहे हैं और गर्म पानी से नहाने से त्वचा में नमी की कमी है। इससे त्वचा में खुश्की बढ़ी, जिससे लाल-सफेत चकत्ते पड़ने लगे, जिनमें खुजली हो रही है। परेशानी बढ़ने से उनमें त्वचा पर पपड़ी भी पड़ रही है। इनमें 12 से 45 साल के मरीज अधिक हैं। बच्चों में अधिक खुजली करने से जख्म भी हो बन गए हैं। इनको दवा देने के साथ बचाव के लिए भी परामर्श दिया है।
लोग ये करें
- शरीर पर नारियल का तेल लगाएं।
- दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पीएं।
- गुनगुने पानी से नहाएं, रोजाना नहाएं।
- हाथ-मुंह पर मॉइश्चराइजर क्रीम भी लगा सकते हैं।
घुटनों के दर्द से बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
सर्दी से बुजुर्गों की भी परेशानी बढ़ा दी है। इनके जोड़ दर्द, जोड़ों में सूजन की दिक्कत वाले 60 फीसदी मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में 280 से 320 मरीज आ रहे हैं। इनमें 160 से 190 मरीजों में यह परेशानी मिली है। इनकी उम्र 58 साल से अधिक वाले हैं। पुरानी चोट के दर्द उखड़ने वाले भी मरीज हैं।
ये बरतें सावधानी
- सर्दी अधिक होने के कारण सुबह-शाम बाहर टहलने से बचें।
- कुर्सी पर बैठकर पैरों को तीन से पांच मिनट पैरों को चलाएं।
- बिस्तर पर हैं तो पैरों के नीचे तकिया रखकर हल्का दबाएं फिर छोड़ें।
- फिजियोथेरेपी भी करा सकते हैं।
आगरा: मतदाता बनने में भी आगे महिलाएं, पांच साल में इतनी बढ़ी, जानिए 2017 के विधानसभा चुनाव में क्या थी संख्या