फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sixth day of Nautapa, intense heat continues

Agra News: नौतपा का छठवां दिन, प्रचंड गर्मी बरकरार

Thu, 30 May 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sixth day of Nautapa, intense heat continues
कासगज। नौतपा के छठवें दिन भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सूरज ने सुबह से ही आग उगलना शुरू कर दिया, जिससे तपन बहुत बढ़ गई। अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी की अधिकता से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म हो गया। सुबह के समय न्यूनतम पारे में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह 7 बजे न्यूनूतम पारा 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह सात से आठ बजे के बीच में पारा तेजी से बढ़ा। एक घंटे में 4.5 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इससे पारा चढ़कर 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे ही पारा 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही आसमान से आग बरसने लगी। गरम हवा के थपेडे शरीर में चुभन का अहसास कराने लगे। मौसम के इस रुख को देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई। काफी कम संख्या में लोग बाजारों में निकले। दोपहर 3 बजे तक पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे ऐसा लगने लगा कि मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। इससे हर कोई बेहाल नजर आया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर को ढककर निकलते नजर आए। शीतल पेय पदार्थ विक्रेताओं की दुकान पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed