फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six vehicles collided on Gwalior Highway in fog, two died.

Agra News: कोहरे में ग्वालियर हाईवे पर टकराए छह वाहन, दो की माैत

Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided on Gwalior Highway in fog, two died.
फाइल फोटो मृतक विष्णु कुमार निवासी आर्य बिहार ककुआ आगराइमरान निवासी किरावली आगरा
इरादतनगर (आगरा)। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर इरादतनगर के नगला इमली के पास सोमवार सुबह छह बजे कोहरे में दृश्यता शून्य होने पर आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। कार सवार लोग संभल पाते उससे पहले ही एक अन्य कार, कंटेनर, कैंटर और डंपर भी एक के बाद एक टकरा गए। छह वाहनों की आपस में टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से दो घंटे में हटाया जा सका, तब यातायात सामान्य हुआ। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आगरा से एक ट्रक ग्वालियर की तरफ जा रहा था। उस समय घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता शून्य थी। ट्रक चालक ने स्पीड कम रखी थी। गांव नगला इमली के पास पीछे से एक कार उसमें जा घुसी। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों गंभीर घायल हो गए। अभी यह हादसा हुआ ही था कि पीछे से आ रही एक अन्य कार क्षतिग्रस्त कार से जा टकराई।
विज्ञापन

इसमें भी दो लोग सवार थे। हादसे के बाद कार सवार नीचे उतर आए। वे गाड़ी को देख ही रहे थे कि कंटेनर, कैंटर और डंपर भी गाड़ी से जा टकरा गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। हाईवे पर वाहन भी रुक गए। हादसे के बाद सबसे आगे चल रहे ट्रक को लेकर चालक भाग निकाला। सूचना पर थाना इरादतनगर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कैंटर चला रहे गांव बाद (ककुआ) निवासी 58 वर्षीय विष्णु और पहली कार में सवार किरावली निवासी 40 वर्षीय इमरान की मौत हो गई। वहीं कार सवार संतरपाल उर्फ संतू, कैंटर में सवार थाना डाैकी के गांव कबीस निवासी दीपक, सनी और बराैली गुर्जर निवासी सत्यवीर सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए।उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दो घंटे बाद वाहनों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटवाया। तब यातायात सुचारु हुआ। सूचना पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल, एसीपी शमसाबाद अमीषा फोर्स के साथ पहुंच गईं।


धौलपुर जा रहे थे कैंटर सवार
घायल सत्यवीर ने बताया वह डौकी निवासी सनी और दीपक के साथ कैंटर से धौलपुर जा थे। अचानक घना कोहरा आने की वजह से चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया। आगे चल रहीं गाड़ियां टकरा गईं। उनकी गाड़ी पहले आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। बाद में उनके कैंटर में पीछे चल रहा डंपर घुस गया। कैंटर के चालक विष्णु की माैत हो गई। वहीं अन्य को चोट आई। पुलिस के आने के बाद ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सका।



नहीं मिली तहरीर
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कोहरे में छह वाहन टकरा गए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। - अभिषेक कुमार अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed