फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Trains Passing Through Agra to Be Affected on July 29 and 30

यात्रीगण ध्यान दें: आगरा होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का बदला शेड्यूल, सफर से पहले चेक करें टाइमिंग

Tue, 21 Jul 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम के चलते 29 और 30 जुलाई को आगरा होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Six Trains Passing Through Agra to Be Affected on July 29 and 30
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप 29 और 30 जुलाई को आगरा कैंट या राजा की मंडी स्टेशन से रेल यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर जांच लें। प्रयागराज मंडल के पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण आगरा होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे मंडल के स्टेशनों पर भी ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ताकत का ऐसा प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
विज्ञापन


 

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि पनकी धाम स्टेशन पर चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्य के कारण बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन बीकानेर से 150 मिनट तथा बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस 120 मिनट विलंब से रवाना होगी। वहीं हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 और 24 जुलाई को, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 22, 23 और 30 जुलाई को, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 30 जुलाई को तथा गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष 30 जुलाई को 80 मिनट तक लेट रहेंगी। ये सभी ट्रेनें आगरा कैंट, राजा की मंडी और आगरा मंडल से होकर गुजरती हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा



 

दो ट्रेनों में लगाए जाएंगे एलएचबी कोच
आगरा से अहमदाबाद (असरवा) और उधना (सूरत) की यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा मिलेगी। इससे सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा। साथ ही एसी तृतीय श्रेणी के कोच भी बढ़ जाएंगे। गाड़ी संख्या (01910-01909) आगरा कैंट–असरवा–आगरा कैंट और (01907-01908) आगरा कैंट–उधना–आगरा कैंट गाड़ियों को एलएचबी रैक लगाया जाएगा। नई संरचना में एक एलएसएलआरडी, एक एलडब्ल्यूआरआरएम, पांच सामान्य, नौ स्लीपर, पांच एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि एलएचबी कोच दुर्घटना की स्थिति में अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। 


ये भी पढ़ें -  UP: कैंटर के नीचे फंसी कार, सड़क पर खून से सनी लाशें,  मंजर देख कांप गई रूह; भयानक हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed