फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people were injured in different disputes in Agra police admitted them to hospital

Agra: अश्लील गाना बजाने पर लाठी-डंडे तो जमीन विवाद में चली कुल्हाड़ी, बंदर के डर से छत से गिरी महिला, छह घायल

Sun, 26 Mar 2023 01:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

आगरा में शनिवार को अलग-अलग विवादों व हादसों में छह लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  
 

विज्ञापन
Six people were injured in different disputes in Agra police admitted them to hospital
मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को पिनाहट थाना क्षेत्र में दो जगह विवाद हो गया। एक घटना में अश्लील गाना चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वहीं दूसरी घटना पर जमान के विवाद में एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई है।   
विज्ञापन

अश्लील गाना चलाने का विरोध करने पर किया हमला

पिनाहट। पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में ईंट भट्ठे पर अश्लील गाना चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने युवती के परिजन पर हमला कर दिया। इससे युवती का एक रिश्तेदार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व शाम को पास के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले शाहरुख एवं डमरु लोगों ने अश्लील गाना चलाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवती और उसके परिजन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। डंडे के हमले में उसके जीजा घायल हो गए। बीच बचाव करने पर पीड़िता की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

पिनाहट। क्योरी बीच का पुरा गांव में जमीन पर पानी भर देने के विरोध पर पड़ोसियों ने युवक पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। गांव के पवन (35) का आरोप है कि घर के पीछे उनकी निजी जमीन पड़ी हुई है। पड़ोसी ने पानी छोड़ दिया। जिसका विरोध करने पर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर के हमले से वृद्धा छत से गिरी, घायल

पिनाहट। कस्बे के मोहल्ला नयापुरा में छत पर बैठी वृद्धा शनिवार की सुबह बंदर के हमले में छत से नीचे गिरकर घायल गो गई। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा के मोहल्ला नयापुरा निवासी पांचों देवी पत्नी तोताराम शनिवार की सुबह छत पर बैठी थी, तभी बंदरों का झुंड आ गया। भगाने की कोशिश में एक बंदर उन्हें काटने दौड़ा। इस दौरान भागने की कोशिश में पांचो देवी छत से नीचे आ गिरीं और घायल हो गईं। चीखे सुनकर परिजन दौड़े। घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी पिनाहट पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। 

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

पिनाहट। क्षेत्र के भदरौली तिराहे पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पिनाहट पर भर्ती कराया गया। घायलों में नेमीचंद (25), पत्नी मनीषा देवी (23) और दूसरी बाइक पर सवार रामू (30) निवासी क्योरीपुरा है। नेमीचंद ने बताया कि वह पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पिनाहट। मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के सेहा गांव के एक युवक का शव संदिग्ध हालात में शनिवार को पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सुबह गांव के लोगों ने अवधेश (32) शव गांव के पास ही फंदे से लटकता देखे तो सन्न रह गए। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में युवक के आत्महत्या कर लेने की चर्चा है। पर, परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को युवक का अंतिम संस्कार भी गर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed