फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six people injured after bus collided with truck on Agra Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, पूर्ति निरीक्षक समेत छह घायल

Sat, 13 Apr 2019 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
six people injured after bus collided with truck on Agra Lucknow Expressway
जिला अस्पताल में भर्ती घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे थम नहीं रहे हैं। फिरोजाबाद जिले के दतावली के समीप शुक्रवार रात प्राइवेट वॉल्वो बस एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पूर्ति निरीक्षक समेत बस सवार छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
प्राइवेट वॉल्वो बस लखनऊ से आगरा जा रही थी। दतावली के समीप एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस जा टकराई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


घायल आयुषी और आयुष पुत्र शिवशंकर निवासी नुनहाई, ब्रज मोहन पुत्र तुलसी सिंह निवासी राजपुर चुंगी, दीपक बंसल पुत्र बीएस बंसल निवासी कटहरी घाट, सर्वेश पुत्र राजेंद्र निवासी उदयपुर कला निवासी बाह, जनपद आगरा के रहने वाले हैं। वहीं घायल सुरेश चंद्र पुत्र रामधन, भोलागढ़ इलाहाबाद निवासी हैं। सुरेश चंद्र एत्मादपुर में पूर्ति निरीक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed