फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people including three students were seriously injured in head-on collision between bikes in Agra

बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंतः तीन छात्रों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत नाजुक, रेफर

Wed, 01 Mar 2023 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 05:24 PM IST
सार

आगरा में बाइकों की भिड़ंत में तीन छात्रों सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Six people including three students were seriously injured in head-on collision between bikes in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सड़क हो गया। यहां दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन छात्रों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


हादसा खेरागढ़ थाना क्षेत्र में भिलावली मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां चीत निवासी सोनू, सचिन और मोहित बाइक से खेरागढ़ की ओर से आ रहे थे। सामने की एक दूसरी बाइक पर महमदगढ़, रसीलपुर निवासी दाऊजी अपनी पत्नी और मां के साथ आ रहे थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा

पेट्रोल पंप के पास अचानक से एक बाइक पंचर हो गई और उसकी हवा निकल गई। इससे वह असंतुलित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। सड़क हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना देखकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां सोनू और सचिन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर, आगरा के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र

हादसे में घायल सचिन, सोनू और मोहित तीनों हाईस्कूल के छात्र हैं। उनकी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। उनका सेंटर अटा भोपुर स्थित श्री रामकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में है। वह अंग्रेजी प्रथम का पेपर देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed