फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people died in Bolero and tempo collision in kasganj

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टेंपो की टक्कर में दो बच्चों सहित आठ की मौत, 11 लोग घायल

Tue, 03 May 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 May 2022 10:24 AM IST
सार

दिल दहला देने वाला यह हादसा पटियाली-कायमगंज मार्ग पर हुआ है। सवारियों से भरा टेंपो पटियाली की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Six people died in Bolero and tempo collision in kasganj
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो चालक, दो बच्चे और पांच महिलाओं की मौत हो गई। बोलेरा में सवार लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत  

1. रूपरानी पत्नी नंद किशोर शर्मा निवासी घसिया चिरौली, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद।
2. गोपी उम्र 9 वर्ष पुत्र विमलेश शर्मा निवासी घसिया चिचिरौली। 
3. सुनीता शर्मा पत्नी रामशंकर निवासी घसिया चिरौली।
4. नीरज देवी पत्नी अमरेश गंगवार निवासी घसिया चिरौली।
5. कुसुमा देवी पत्नी सेवाराम निवासी घसिया चिरौली।
6. मीना देवी पत्नी राकेश शर्मा निवासी घसिया चिरौली।
7. टेंपो चालक सरनाम पुत्र महावीर निवासी रायपुर थाना कायमगंज। 
8. आरोही उम्र 7 वर्ष पुत्री संजय निवासी पुरवा चौहान थाना विधूना, औरैया।

ये लोग हुए घायल

1. धीरेंद्र ठाकुर पुत्र जसवंत निवासी बदनपुर थाना राजेपुर, फर्रूखाबाद। 
2. अमित पुत्र रामदास निवासी नसरथपुर थाना कमालगंज, फर्रुखाबाद । 
3. सुषमा पत्नी मंजीत
4. आराध्या पुत्री मंजीत उम्र 4 वर्ष 
5. आस्था पुत्री मंजीत उम्र 4 माह 
6. दीपिका पत्नी अमित 
7. मंजीत पुत्र सुरजीत 
8. सुरजीत पुत्र राजबहादुर 
9. श्रीदेवी पत्नी सुरजीत 
10. कमलेश पत्नी राजीव शर्मा निवासीगण घटिया चिरौली  ।
11.मंजू शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा उम्र 45 वर्ष घसिया चिरौली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed