{"_id":"66afbd0dcd86f5abfc0fb5e5","slug":"six-lane-high-speed-corridor-from-agra-to-gwalior-fort-will-take-one-hour-to-complete-journey-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी का यह एक्सप्रेसवे खोलेगा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की राहें, इस क्षेत्र के लोगों की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी का यह एक्सप्रेसवे खोलेगा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की राहें, इस क्षेत्र के लोगों की बल्ले-बल्ले
Mon, 05 Aug 2024 07:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:46 AM IST
सार
यूपी का यह एक्सप्रेसवे कश्मीर से कन्याकुमारी तक की राहें खोलेगा। छह लेन के हाईस्पीड कॉरिडोर से आगरा से ग्वालियर किला तक का सफर महज एक घंटे में तय होगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से ग्वालियर किला तक जिस छह लेन के हाईस्पीड कॉरिडोर से एक घंटे में सफर तय होगा। उस एक्सप्रेसवे की राहें कश्मीर से कन्याकुमारी तक खुलेंगी। इस केंद्र की महत्वाकांक्षी उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का हिस्सा माना जा रहा है। इसमें 13 राज्यों से गुजरने वाले सात हाईवे और एक्सप्रेसवे को लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
एक तरफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पर्यटन को आगरा ग्वालियर एक्सप्रेस से प्रोत्साहन मिलेगा। दूसरी तरफ अन्य राज्यों तक पहुंचने के लिए सफर सुगम होगा। 88 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण बीओटी (बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर) मॉडल पर होगा। 2027 तक इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण होना है। 4613 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए 502.11 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन
2022 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 14 अगस्त को दिल्ली में इसका टेंडर निकालेगा। एनएचएआई ग्वालियर खंड कार्यदायी संस्था है। दो अगस्त को केंद्रीय कैबिनेट में एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव मंजूर हुआ था।