फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six families secretly changed their religion in Agra

Agra: छह परिवारों का करा दिया गया धर्म परिवर्तन, राम मंदिर अक्षत वितरण में हुआ खुलासा... तो किया ऐसा व्यवहार

Mon, 08 Jan 2024 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

आगरा में छह परिवारों का गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन करा दिया गया। राम मंदिर अक्षत वितरण के दौरान खुलासा हुआ। तो परिवार के लोगों की घर वापसी के लिए पंचायत बुलाई गई। 

विज्ञापन
Six families secretly changed their religion in Agra
Agra News : धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नानपुर गांव में छह परिवारों ने गुपचुप तरीके से अपना धर्म बदल लिया। वह उसी के अनुरूप व्यवहार भी करने लगे। इसका पता तब चला जब रामभक्त अयोध्या के पूजित अक्षत को घर-घर बांटते समय इनके घरों पर भी पहुंचे। पता चलते ही गांव में पंचायत बुलाई गई। इस पर विचार किया गया कि आखिर इन परिवारों ने धर्म क्यों बदला, अब इनकी घर वापसी कैसे की जाए। सर्वसम्मति से परिवारों को बैठाकर समझाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


नानपुर गांव में अनुसूचित जाति के छह परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया है। शनिवार शाम को ग्राम प्रधान उदय सिंह अपने साथियों के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर उसका घर-घर वितरण कर रहे थे। इन परिवार के लोगों ने अक्षत लेने से इन्कार कर दिया। इस पर ग्राम प्रधान उदय सिंह ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आनन फानन रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पता चलने पर पंचायत में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक से टकराकर खाई में पलटी सवारियों से भरी डबल डेकर बस, मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने पंचायत में कहा कि गांव के छह परिवारों के करीब 30 लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्होंने धर्मांतरण क्यों किया है इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। भाजपा नेता रवि चौधरी ने कहा कि पूजित अक्षत देने लोग न पहुंचते तो यह पता भी न चल पाता। सभी लोगों में पंचायत में सहमति बनी कि धर्मांतरण करने वाले परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें बैठाकर समझाया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: सड़क किनारे जल रही थी लाश... निकल रहा था धुआं, ग्रामीणों ने देखा तो कांप गए; हत्या कर जलाने की चर्चा

पंचायत में आरएसएस के खंड कार्यवाह बिचपुरी मनोज कुमार, आशीष शर्मा पथौली, राष्ट्रीय भगवा ए हिंद भारत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, लक्ष्मणदास, घूरेलाल, लोकेंद्र, मोहन सिंह, इंदल सिंह, नंदकिशोर, करतार सिंह, कलुआ सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान उदय सिंह का कहना है कि वह खुद भी सभी परिवारों से बात करेंगे। उन्होंने किसी के बहकावे या लालच में धर्म बदला है तो समझा बुझाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed