फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six drug mafia including pankaj gupta attached assets worth rs 6.16 crore in agra

कार्रवाई: पंकज गुप्ता सहित छह दवा माफियाओं की 6.16 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, खाते और वाहन भी जब्त

Wed, 08 Sep 2021 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि आरोपियों ने चोरी, धोखाधड़ी, नशे की दवा की खरीद फरोख्त करके अवैध रूप से धन कमाया। इससे अकूत संपत्ति बनाई। इस पर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के अधीन कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
six drug mafia including pankaj gupta attached assets worth rs 6.16 crore in agra
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले पंकज गुप्ता सहित छह दवा माफियाओं की 6.16 करोड़ रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। इन छह दवा माफियाओं में चंद्रकांत उर्फ पंकज गुप्ता के अलावा जयपुरिया गैंग के अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी उर्फ अनिल करीरा, सूर्यकांत गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, अमित मित्तल और संजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनकी कुर्क की गई संपत्ति में मकान और दुकान से लेकर वाहन और बैंक खाते-एफडी तक शामिल हैं। इस दौरान आरोपियों के घरों के बाहर मुनादी भी कराई गई।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि आरोपियों ने चोरी, धोखाधड़ी, नशे की दवा की खरीद फरोख्त करके अवैध रूप से धन कमाया। इससे अकूत संपत्ति बनाई। इस पर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के अधीन कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण कराया। इस दौरान 6,16,11,366 रुपये की संपत्ति जब्त कराई गई। देर रात तक यह कार्रवाई चली। अभी और भी माफिया चिह्नित किए गए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई
1. तेज नगर निवासी चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता की 12 लाख की हुंडई कार, 70 हजार का स्कूटर, बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा 62,926 रुपये, फैडरल बैंक के दो खातों में जमा 4252 और 12316 रुपये, पत्नी के नाम पर तेजनगर में 47.03 वर्ग मीटर का प्लाट (25 लाख), 94.06 वर्ग मीटर का प्लॉट (30 लाख),  बरौली अहीर में 228.67 वर्ग मीटर का प्लॉट (60 लाख), पत्नी के बैंकऑफ बड़ौदा के खाते में जमा 3953 रुपये फ्रीज किए गए। चंद्रकांत गुप्ता केे खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। खातों में रकम कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. तेज नगर निवासी सूर्यकांत गुप्ता का ओम विहार में 182.24 वर्ग मीटर में मकान (45 लाख), होंडा एक्टिवा (70 हजार), पुत्र शशांक गुप्ता के नाम पर खरीदी बाइक (2.25 लाख) जब्त की गई। सूर्यकांत के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
3. काला महल निवासी अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी उर्फ अनिल करीरा का एक्टिवा जब्त किया। इसकी कीमत 80 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
4. लोहिया नगर निवासी किशन गुप्ता अग्रवाल के दो मकान, चार खाते सहित 1.45 करोड़ की संपत्ति का जब्तीकरण किया गया। उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
5. पंचवटी कॉलोनी निवासी अमित मित्तल की पत्नी के नाम पर हींग की मंडी में दो दुकान, दहतोरा में दो मकान, दो बैंक खाते, एक एफडी, कार को जब्त किया गया। इसके अलावा उनके पुत्र के बैंक खाते भी फ्रीज किए गए। इनमें ज्यादा रकम नहीं थी। अमित मित्तल की 2.35 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
6. न्यू आदर्श नगर निवासी संजीव कुमार गुप्ता की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। उनके खाते में 2.94 लाख रुपये जमा थे।

सुनो-सुनो, किशन कुमार की संपत्ति जब्त कर रहे हैं
एसपी सिटी विकास कुमार ने कार्रवाई के दौरान लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। उन्होंने कहा कि सुनो-सुनो, आपको सूचित किया जाता है। किशन कुमार अग्रवाल अपने संगठित गिरोह के साथ नकली दवाओं का कार्य करता था। इसलिए उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना कमला नगर में पंजीकृत मुकदमे के अंतर्गत जिलाधिकारी ने उनकी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में यहां 123 वर्ग मीटर में बल्केश्वर के लोहिया नगर में संपत्ति कुर्क की जा रही है। उनका दूसरा मकान पर भी कुर्क किया जा रहा है। इनके द्वारा अपराध कर जितना भी धन अर्जित किया गया है, उसको भी कुर्क किया गया। बैंक खाते भी कुर्क किए गए हैं। प्रशासन अपना ताला सील के साथ लगाएंगा। किसी को उस ताले को खोलने की जरूरत नहीं है। ताला खोलना अपराध होगा। ऐसा करने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


तीन दिन चली थी पुलिस और औषधि विभाग की कार्रवाई
नशे की दवाओं की तस्करी के मामले में पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने 19 दिसंबर 2020 को कमला नगर में पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा था। तीन दिन तक कार्रवाई चली थी। पुलिस ने बल्केश्वर के तेज नगर निवासी सूर्यकांत गुप्ता, बेटे अमर गुप्ता, गोदाम के साझीदार किशन अग्रवाल सहित सात को गिरफ्तार किया था। थाना कमला नगर में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें 15 आरोपी बनाए गए। चंद्रकांत उर्फ पंकज गुप्ता, अमन गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, सूर्यकांत गुप्ता, सरदार हरप्रीत सिंह, अमित मित्तल, रीता, आकांक्षा गुप्ता, श्रुति गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, अनिल द्वारिका, प्रीतम, अनिल और धीरज नामजद किए गए थे। सात करोड़ की नशे की दवाओं को जब्त किया गया था। बाद में पंकज गुप्ता सहित अन्य आरोपी भी पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed