{"_id":"59fad2d04f1c1b6e548ba419","slug":"six-died-after-massive-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः खड़े ट्रक में जा घुसा टेंपो, 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः खड़े ट्रक में जा घुसा टेंपो, 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के छाता में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे और दो पुरुष हैं। ये सभी अपने ही ऑटो से फर्रुखाबाद से एनएच 2 के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। मथुरा में हादसा हो गया।
बताया गया है कि फर्रुखाबाद जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी लालाराम के बेटे सोबरन, सतीश चंद्र और वीरभान सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। सोबरन टेंपो चलाता है जबकि दोनों भाई फैक्ट्री में काम करते हैं।
दिवाली पर यह तीनों भाई अपने परिवार को लेकर गांव नवादा आए थे। क्योंकि 31 अक्तूबर को इनकी भांजी की शादी थी लिहाजा शादी में शामिल होने के बाद एक नवंबर की रात को करीब नौ बजे वापस दिल्ली जाने को निकले थे। सभी सोबरन के टेंपो में सवार थे। टेंपो को सोवरन ही चला रहा था।

टेंपो में थे 14 लोग
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुरुष, महिलाएं और बच्चों को मिलाकर 14 लोग टेंपो में बैठे थे। करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गुरुवार की तड़के करीब पांच बजे टेंपो आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता में पेप्सी फैक्ट्री के पास (अजीजपुर गांव के करीब) सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया।
इस हादसे में सोबरन (40) और उसकी बेटी झानवी (8) और मुस्कान (6) की मौत हो गई। वहीं सोबरन का भाई सतीश चंद्र (35) और उसके बेटे दीपक (9) की भी मौत हो गई।
इस हादसे में वीरभान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके बेटे निखिल (12) की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। माना जा रहा है कि टेंपो चालक सोबरन को नींद की झपकी आ जाने के कारण टेंपो ट्रक से टकरा गया।