फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six damaged ventilators will be repaired

Agra News: खराब पड़े छह वेंटिलेटरों की होगी मरम्मत

Tue, 30 Jul 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Six damaged ventilators will be repaired
कासगंज। जिला अस्पताल में खराब हो चुके छह वेंटिलेटर की मरम्मत कराई जाएगी। शासन ने जिले में मौजूद वेंटिलेटर की रिपोर्ट मांगी है। विभाग इनकी मरम्मत के लिए टेंडर निकालेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना के समय सांस की समस्या से मरीजों की जान जाने के बाद प्रधानमंत्री केयर फंड से जिला अस्पताल में दो चरणों में 24 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से छह वेंटीलेटर कुछ दिनों बाद ही खराब हो गए। शासन तक इसकी जानकारी पहुंची जिसके बाद शासन स्तर से जिले में लगे वेंटिलेटरों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसमें जिला अस्पताल को खराब व सही वेंटिलेटर की जानकारी शासन को देनी है। शासन ने रिपोर्ट मांगने के साथ ही खराब वेंटिलेटर को सही कराकर इनका उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों का इसका लाभ मिल सके। बता दें कि 18 वेंटिलेटर पीकू वार्ड में लगे हुए हैं। इन वेंटिलेटर का मॉक ड्रिल में ही उपयोग किया गया। किसी मरीज को इस सुविधा का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed