{"_id":"5c844197bdec2214645364b4","slug":"six-ac-janrath-buses-starts-book-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जनरथ एसी बसों का संचालन शुरू, ऑनलाइन कराएं बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जनरथ एसी बसों का संचालन शुरू, ऑनलाइन कराएं बुकिंग
Sun, 10 Mar 2019 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
online booking
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के आगरा फोर्ट डिपो से छह नई जनरथ बसों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार से इन बसों के लिए बुकिंग आनलाइन भी की जा सकेगी। इनमें आगरा से गुड़गांव, आगरा से कानपुर, आगरा से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने पांच मार्च को आगरा फोर्ट डिपो को छह जनरथ एसी बसें सौंपी हैं। इनमें आगरा से सुबह 6.30 बजे और दोपहर 3.30 बजे गुड़गांव के लिए बसें चलेंगी। तीन बसें कानपुर से वाया इटावा होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी से सुबह सात, आठ और नौ बजे कानपुर के लिए हर घंटे पर बसें हैं। इसके अलावा पूर्वाह्न 11 बजे सीधे लखनऊ के लिए आईएसबीटी से वाया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होकर जाने वाली बस सेवा है। एआरएम बीके लोहानी ने बताया कि आज से इन बसों में यात्री आनलाइन सीटों की बुकिंग भी करा सकेंगे।
विज्ञापन