फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six absent in univercity eamination

बीकॉम की परीक्षा में 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 05 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
six absent in univercity eamination
कासगंज। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। बीकॉम की परीक्षा में छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जिला में संचालित 48 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए 16 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन बीकॉम प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई। कोठीलाल आढ़तियां महाविद्यालय पर 181 छात्र उपस्थित हुए, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज ढोलना पर 24 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि गेंदा देवी महाविद्यालय अलीपुर बरबारा में पांच परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र को लेकर परेशान रहे परीक्षार्थी
कासगंज। प्रवेश पत्र को लेकर विश्वविद्यालय की लापरवाही सामने आई। विश्वविद्यालय से काफी विलंब से प्रवेशपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिससे परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय से सोमवार को ही प्रवेश पत्र अपलोड किए गए। इसके बाद महाविद्यालयों के द्वारा इन प्रवेशपत्रों को डाउनलोड करके परीक्षार्थियों को वितरण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed