फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT raided in non-districts

गैर जनपदों में एसआईटी ने दी ताबड़तोड़ दबिश

Thu, 07 Oct 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
SIT raided in non-districts
मैनपुरी/भोगांव। नवोदय छात्रा की कथित मौत व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी की जांच की रफ्तार बुधवार को तेज दिखी। आनन फानन 15 उप निरीक्षकों के साथ बनाई गईं नौ टीमें गैर जनपद में दबिश के लिए रवाना की गईं। सूत्रों के अनुसार प्रयागराज, आगरा और मथुरा में दबिश दी गईं हैं। एसआईटी ने जांच के दौरान मुल्जिम चिह्नित कर लिए हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

नवोदय छात्रा की मौत व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में खुलासे के प्रयास में जुटी एसआईटी के कैंप कार्यालय में बुधवार सुबह से ही सरगर्मी देखने को मिली। सभी इंस्पेक्टर कार्यालय पर बुलाए गए। 15 उप निरीक्षकों सहित करीब 47 पुलिसकर्मियों को बुधवार की सुबह ही कार्यालय पर बुला लिया गया। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने 12 महिला कांस्टेबल को भी बुलाया। एसआईटी टीम के सीओ, इंस्पेक्टर के साथ नौ टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

इन टीमों में से कुछ टीमें प्रयागराज, आगरा और मथुरा में दबिश के लिए रवाना की गईं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की ओर से मुल्जिम चिह्नित किए गए हैं। इनकी तलाश में दबिश की ये कार्रवाई बुधवार को अमल में लाई गई। सूूत्रों के अनुसार जांच कर रही टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां व साक्ष्य लगे हैं। यह भी माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही छात्रा की मौत के राज से पर्दा हटा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव और शहर में भी कई स्थानों पर दबिश
एसआईटी की ओर से गठित टीमों ने गैर जनपदों में दबिश दीं, वहीं शहर और भोगांव में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई। इन स्थानों पर टीम के हाथ कुछ लगा या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं हो सकी है। जिला स्तरीय अधिकारी इसे एसआईटी की कार्रवाई बताते हुए कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
तत्कालीन प्रिंसीपल का घर किया सील
बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच एसआईटी टीम तत्कालीन प्रिंसिपल के आवास पर पहुंची। टीम ने वहां काफी देर तक जांच पड़ताल की। जांच करने पहुंची टीम ने प्रधानाचार्य के मकान को सील कर दिया। सूत्रों के अनुसार प्रिंसिपल के पुत्र व दोस्तों पर एसआईटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उक्त मामले में प्रिंसिपल सुषमा सागर को भी आरोपी बनाया गया था।

आदर्श नगर में एक व्यक्ति से दो घंटे तक पूछताछ
भोगांव। एसआईटी टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर दबिश दी। कस्बे में मोहल्ला आदर्श नगर में एक व्यक्ति के यहां भी टीम पहुंची। करीब दो घंटे तक उससे टीम ने पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया है। बुधवार को एडीजी भानू भास्कर भी कैंप कार्यालय पर मौजूद रहे, उनके निर्देशन में ही सारी कार्रवाई अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed