{"_id":"6150b1808ebc3e09f0590d4c","slug":"sit-did-not-reach-navodaya-staff-breathed-a-sigh-of-relief-mainpuri-news-agr509224973","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची एसआईटी, नवोदय स्टाफ ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची एसआईटी, नवोदय स्टाफ ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
भोगांव। छात्रा की कथित मौत की जांच कर रही एसआईटी रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय नहीं पहुंची। अवकाश और एसआईटी के न पहुंचने से विद्यालय के स्टाफ ने राहत की सांस ली। बीते सात दिनों से लगातार एसआईटी स्टाफ से पूछताछ कर रही थी।
शासन के आदेश पर बीते शनिवार को नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में जांच के लिए एसआईटी मैनपुरी पहुंची थी। इसके बाद से लगातार नवोदय विद्यालय पहुंचकर जांच के साथ ही स्टाफ से भी पूछताछ कर रही थी। इससे कहीं न कहीं स्टाफ भी परेशान था। हालांकि रविवार का दिन उनके लिए राहत भर रहा। अवकाश होने के साथ ही पूरे दिन एसआईटी विद्यालय में जांच के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में स्टाफ ने अपने जरूरी कामकाज निपटाए। वहीं दूसरी ओर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने परिसर में निरीक्षण कर गेट पर तैनात स्टाफ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में हर आने जाने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। साथ ही आने और जाने का समय भी दर्ज किया जाए।
----
रात में घूमतीं नजर आईं एसआईटी की गाड़ियां
एसआईटी रविवार को भोगांव स्थित विद्यालय में जांच करने के लिए नहीं पहुंची। लेकिन शनिवार को आधी रात एसआईटी की गाड़ियां भोगांव क्षेत्र में घूमती नजर आईं। नवोदय विद्यालय के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र में लोगों ने एसआईअी की गाड़ियां घूमने की पुष्टि की।