फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT conducted testimony of classmate of the deceased

Agra News: मृतका की सहपाठी की एसआईटी ने कराई गवाही

Wed, 09 Aug 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
SIT conducted testimony of classmate of the deceased
नवोदय कांड:
विज्ञापन



मृतका की सहपाठी की एसआईटी ने कराई गवाही

नवोदय विद्यालय में चार साल पहले छात्रा की हुई थी मौत



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में चार साल पहले हुई छात्रा की मौत के मामले में एसआईअी ने छात्रा की तीसरी सहपाठी की स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में गवाही शुरू कराई है। छात्रा की अगली गवाही के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की गई है। छात्रा के माता-पिता सहित उसकी दो सहपाठी छात्राओं की न्यायालय में गवाही पूर्ण हो चुकी है।

आगरा रोड निवासी एक बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट थाना भोगांव में लिखाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता-पिता सहित उसकी दो सहपाठी छात्राओं के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। छात्रा की तीसरी सहपाठी की एसआईटी ने एडीजीसी अनूप यादव के माध्यम से न्यायालय में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा के समक्ष गवाही कराई है। अगली गवाही के लिए 2 सितंबर की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्या के खिलाफ लगी है चार्जशीट

छात्रा की मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या सुषमा सागर के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। प्राचार्या की जमानत उच्च न्यायालय प्रयागराज से मंजूर हो चुकी है।




चार साल बाद भी जांच अधूरी

छात्रा की मौत के बाद सबसे पहले थाना भोगांव पुलिस ने जांच की। बाद में शासन ने एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी जब खुलासा नहीं कर सकी तो छात्रा के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर दूसरी एसआईटी का गठन किया गया। चार साल बीतने के बाद एसआईटी की जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed