{"_id":"635ac4c896bad36ad61d3ba2","slug":"sisters-wish-for-long-life-by-applying-tilkar-on-brother-s-forehead-kasganj-news-agr5515307122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज- भाई के माथे पर तिलकर लगाकर बहनों ने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज- भाई के माथे पर तिलकर लगाकर बहनों ने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की
विज्ञापन
कासगंज। भाई दूज पर्व बृहस्पतिवार को उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए।
गली मोहल्लों में महिलाओं ने एक दूसरे के घर जाकर अक्षत चुने व भाई दूज की कथा सुनी। वहीं कुछ महिलाओं ने मंदिर में जाकर भाई दूज की कहानी सुनी। इसके बाद भाई के माथे पर रोली से तिलक व अक्षत लगाकर दीर्घायु होने की कामना की। मिठाई खिलाकर भाईयों को गोला दिया। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। इसके बाद बहनों ने उपवास तोड़ा। पर्व पर घर घर पकवान बनाए गए। छोटे बहन भाईयों में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। पर्व पर पूरे दिन उत्साह बना रहा।
मिष्ठान दुकान पर रही भीड़
भाई दूज पर्व पर मिष्ठान व गिफ्ट की दुकान पर काफी भीड़ देखी गई। भाई बहनों को देने के लिए मिठाई खरीदते नजर आए। विभिन्न प्रकार के मेवा व मिठाईयों के गिफ्ट पैक विक्रेताओं के यहां सजे नजर आए। वहीं बहनों ने भाईयों के लिए मिठाई खरीदी।
भाईयों ने बहनों को दिए तरह तरह के उपहार
पर्व पर भाईयों ने बहनों को देने के लिए तरह तरह के उपहार खरीदे। बड़ी बहनों के लिए साड़ी, पर्स, सूट, चांदी का सिक्का व आभूषण खरीदे। वहीं छोटी बहनों के लिए चॉकलेट, खिलौने आदि उपहार दिए। जो भाई अपनी बहनों से दूर थे उन्होंने ऑनलाइन उपहार बहनों तक पहुंचाए।