फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sir! Two days have been lost, had two please say for ultrasound

साहब! दो दिन से भटक रही हूं, अल्ट्रासाउंड करवा दो

Thu, 08 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 08 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sir! Two days have been lost, had two please say for ultrasound
एसएन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
साहब! बदायूं से आई हूं, दो दिन हो गए, अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा...अब मेरे पास घर वापसी लायक ही पैसे हैं, इतना कहते ही आशिया फफकने लगी। बुधवार को ये नजारा एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य कार्यालय का था।
विज्ञापन

आशिया दो दिन से पेट का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटक रही है, पर्ची भी बन गई लेकिन डाक्टर ने कोटा पूरा होने का हवाला देकर लौटा दिया। कुछ ही ऐसी ही समस्या फतेहपुर सीकरी के मदन लाल भी पीड़ित थे, इन्हें भी अपनी चार साल की बच्ची बॉबी का अल्ट्रासांउड कराने के लिए डाक्टरों से गिड़गिड़ाते देखा गया। एसएन मेडिकल कालेज की चिकित्सकीय सेवाएं पटरी से उतरी हुई हैं। डायलिसिस, ईसीजी, मेमोग्राफी, ब्रोंकोस्कॉपी जैसी सभी सुविधाएं लंबे समय से बंद पड़ी हैं। जिला प्रशासन भी मौन साधा हुआ है। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि विभाग शिफ्टिंग के चलते सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जल्द सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


40 के बाद नहीं करते अल्ट्रासाउंड
एसएन में अपने कायदा-कानून चलते हैं। यहां एक दिन में 40 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इसके बाद मरीजों को लौटा दिया जाता है।

शासन ने मांगी खराब मशीनों की सूची
एसएन की बदहाली की शिकायतें शासन तक पहुंच गई हैं। मुख्य सचिव ने एसएन में खराब मशीनों की सूची मांगी है। इसमें कब से खराब है, दुरुस्त कराने के लिए क्या किया, कितने मरीजों को लाभ मिला, तमाम जानकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा में कमीशन पर घमासान
एसएन में दवा खरीद में कमीशन की शिकायत हुई है। दवा खरीद समिति में शामिल एक चिकित्सक ने दूसरे पर 50 हजार रुपये कमीशन का आरोप लगाया है। इस पर कालेज प्रशासन में घमासान हुआ है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप हो रहे हैं। यहां तक कि दो पदाधिकारियों ने तो इस्तीफे की पेशकश भी की है।



डाक्टर को दिखाया, पर्ची भी बना दी, मेमोग्राफी करवाने आया लेकिन मना कर दिया।
-दुनेश, सादाबाद

- अल्ट्रासाउंड के लिए दो बार लौटाया। कहा, एक दिन में 40 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड करते हैं।
-आशिया, बदायूं

- अल्ट्रासाउंड केंद्र से भगा दिया। बच्ची के पेट में दर्द है। अल्ट्रासाउंड की वजह से इसे कुछ खिलाया भी नहीं है।
-मदन लाल, फतेहपुर सीकरी

डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण
प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की हालत देखी। वार्ड में 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू वार्ड प्रभारी डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed